Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

CM Yogi on Sambhal: संभल में शिव मंदिर की पुनः खोज पर गरजे सीएम योगी, बोले- “विदेशी आक्रांताओं का गुणगान बंद करें”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में शिव मंदिर की पुनः खोज पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जबरन कब्जा और आस्था को खत्म करना अस्वीकार्य है। विदेशी आक्रांताओं का गुणगान करने वालों को सच्चाई का सामना करना पड़ेगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 12, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi govt
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi on Sambhal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान संभल में शिव मंदिर की पुनः खोज पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह एक योगी हैं और हर धर्म और संप्रदाय का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी धर्मस्थल पर जबरन कब्जा करना या किसी की आस्था को समाप्त करना अस्वीकार्य है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभल में पहले 68 तीर्थस्थल थे, लेकिन अब तक केवल 18 ही खोजे जा सके हैं। हाल ही में 56 साल बाद एक प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया, जो यह दर्शाता है कि संभल की सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं का गुणगान करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब संभल जैसी सच्चाई सामने आएगी, तो ऐसे लोगों के पास कहीं मुंह दिखाने की जगह नहीं रहेगी।

RELATED POSTS

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

November 10, 2025
CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

November 10, 2025

डीएनए टेस्ट पर सीएम का तंज

CM Yogi ने भारत में गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बयान का हवाला देते हुए कहा कि जब उनका डीएनए टेस्ट होगा, तो वह भारत का होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग भारत के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन्हें पहले अपना डीएनए टेस्ट कराना चाहिए। विदेशी आक्रांताओं का गुणगान करना बंद करें, क्योंकि जब संभल जैसी ऐतिहासिक सच्चाई सामने आएगी, तो उनके दावे खोखले साबित होंगे।

औरंगजेब पर तीखा प्रहार

औरंगजेब को लेकर भी सीएम योगी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केवल मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति ही औरंगजेब को अपना आदर्श मान सकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग क्रूर शासकों को आदर्श मानते हैं, उन्हें अपने विवेक से सोचना चाहिए। अगर कोई औरंगजेब को आदर्श मानता है, तो उसे अपने पुत्र का नाम भी औरंगजेब रखना चाहिए।

योगी ने शाहजहां की जीवनी का जिक्र करते हुए कहा कि खुद शाहजहां ने अपने पुत्र औरंगजेब को ‘कमबख्त’ कहा था और किसी को भी ऐसा पुत्र न मिलने की कामना की थी।

महाकुंभ पर विपक्ष पर हमला

महाकुंभ के आयोजन को लेकर भी सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म का सच्चा प्रतिनिधित्व है और इसे नकारात्मक दृष्टिकोण से देखना गलत है। उन्होंने याद दिलाया कि 1954 में स्वतंत्र भारत का पहला कुंभ कांग्रेस शासन में आयोजित हुआ था, जिसमें भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के कारण 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

CM Yogi ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि जो लोग महाकुंभ की स्वच्छता पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें 2013 के कुंभ की गंदगी और अव्यवस्था याद करनी चाहिए। उस समय मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने प्रयागराज संगम का दौरा किया था, लेकिन गंदगी देखकर डुबकी लगाने का साहस नहीं कर पाए थे।

CM Yogi ने कहा कि वर्तमान सरकार ने महाकुंभ को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया है। जो लोग नकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं, वे खुद अपने कार्यकाल में अव्यवस्था और अराजकता फैलाने के लिए जाने जाते हैं।

सीएम योगी के इन बयानों से राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विपक्षी दलों में खलबली मच गई है।

यहां पढ़ें: Haryana civic elections 2025: कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी ने मारी बाजी, जाने पूरी बात
Tags: CM Yogi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

by Mayank Yadav
November 10, 2025

CM Yogi Order: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का गायन...

CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

by Gulshan
November 10, 2025

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित...

CM Yogi

श्रमिकों की बेटियों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा: शादी पर अब ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता

by Mayank Yadav
November 6, 2025

CM Yogi worker daughter marriage grant: उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा...

CM Yogi Govt

सहरसा में चला CM Yogi का जादू, भगवा सैलाब देख विपक्ष के उड़े होश! एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Saharsa: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार...

CM Yogi

CM Yogi की खुली चुनौती: ‘बिहार किसी के बाप की बपौती नहीं!’ जंगलराज के गुंडों का दानपुर में ठोंका ताबूत

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Bihar elections: विकास बनाम विनाश की महाजंग में, उत्तर प्रदेश के फायरब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

Next Post
Ayodhya Holi

राममंदिर परिसर में इकबाल अंसारी और आचार्य परम हंस ने खेली होली, बोले-नफरत होगी अलविदा

Holi

Holi weather alert: होली पर यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जगहों पर 13, 14 और 15 मार्च को बारिश का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version