Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

लखनऊ में सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एनबीआरआई द्वारा छह साल के शोध से बने हर्बल नैनो स्किन सीरम को लॉन्च किया। यह सीरम पूरी तरह सुरक्षित है और प्राकृतिक तरीके से त्वचा को निखारता है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Adityanath Nano Serum: लखनऊ में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल हुई जब CM Yogi आदित्यनाथ और केंद्रीय विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर-नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट (एनबीआरआई) के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार हर्बल नैनो स्किन सीरम को लॉन्च किया। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर स्किन सीरम महंगे और केमिकली ट्रीटेड होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन एनबीआरआई द्वारा छह साल के लंबे शोध के बाद विकसित किया गया यह सीरम न केवल पूरी तरह सुरक्षित है, बल्कि किफायती भी है। इसे खासतौर पर त्वचा की गहराई तक असर करने और प्राकृतिक तरीके से चेहरे की चमक लौटाने के लिए तैयार किया गया है। यह सीरम जल्द ही आम लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध होगा।

प्राकृतिक सौंदर्य और सुरक्षित स्किन केयर को बढ़ावा देने की दिशा में सोमवार को बड़ा कदम उठाया गया। सीएसआईआर-नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट (एनबीआरआई) ने छह साल की कड़ी मेहनत और शोध के बाद एक अनोखा हर्बल नैनो स्किन सीरम विकसित किया है। इस सीरम का शुभारंभ एनबीआरआई में आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।

RELATED POSTS

CM Yogi

श्रमिकों की बेटियों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा: शादी पर अब ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता

November 6, 2025
CM Yogi Govt

सहरसा में चला CM Yogi का जादू, भगवा सैलाब देख विपक्ष के उड़े होश! एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

October 16, 2025

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

एनबीआरआई के वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सीरम त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यह सिवेसियस ग्लैंड की मरम्मत कर त्वचा को पुनर्जीवित करता है और उसे जवां बनाए रखने में मदद करता है। बाजार में मिलने वाले अन्य सीरम जहां हैवी मेटल और हानिकारक केमिकल्स से बने होते हैं, वहीं यह नया उत्पाद पूरी तरह हर्बल है और इसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक तत्व नहीं डाले गए हैं।

संस्थान के निदेशक डॉ. एके शासनी ने जानकारी दी कि इस नैनो सीरम की टेक्नॉलजी हैदराबाद की मेसर्स अश्विनी होमियो ऐंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दी गई है। जल्द ही यह सीरम आम जनता तक पहुंच सकेगा और किफायती दरों पर उपलब्ध होगा।

सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. आराधना मिश्रा ने बताया कि हर्बल नैनो सीरम को नैनो-इमल्शन तकनीक से विकसित किया गया है। इसमें 50 से 100 नैनोमीटर आकार की नैनो बूंदें मौजूद हैं जिनमें चंदन तेल के सक्रिय तत्व समाहित हैं। ये सूक्ष्म बूंदें त्वचा की गहराई तक पहुंचकर असर करती हैं। उत्पाद मुख्य रूप से चंदन तेल, नॉन-आयोनिक सफैक्टेंट और पानी के संयोजन से तैयार किया गया है।

डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि वर्तमान बाजार में मिलने वाले स्किन सीरम और कॉस्मेटिक उत्पाद सुंदरता बढ़ाने का दावा तो करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद हैवी मेटल्स और केमिकल्स लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। एनबीआरआई का यह नया हर्बल सीरम इस समस्या का समाधान साबित हो सकता है।

इस लॉन्चिंग के मौके पर CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि स्वदेशी अनुसंधान और आयुर्वेद आधारित उत्पाद न केवल देशवासियों को सुरक्षित विकल्प देंगे बल्कि स्टार्टअप और हेल्थ सेक्टर में नई संभावनाओं को भी जन्म देंगे। उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह शोध आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

 

Tags: CM Yogi
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi

श्रमिकों की बेटियों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा: शादी पर अब ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता

by Mayank Yadav
November 6, 2025

CM Yogi worker daughter marriage grant: उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा...

CM Yogi Govt

सहरसा में चला CM Yogi का जादू, भगवा सैलाब देख विपक्ष के उड़े होश! एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Saharsa: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार...

CM Yogi

CM Yogi की खुली चुनौती: ‘बिहार किसी के बाप की बपौती नहीं!’ जंगलराज के गुंडों का दानपुर में ठोंका ताबूत

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Bihar elections: विकास बनाम विनाश की महाजंग में, उत्तर प्रदेश के फायरब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

CM Yogi UP

योगी की दहाड़: बिहार की चुनावी बिसात पर हिंदुत्व का शंखनाद, क्या बदलेंगे राजनीतिक समीकरण?

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi in Bihar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार के चुनावी समर में आधिकारिक तौर पर कूद...

CM Yogi

“मौलाना भूल गया कि यूपी में योगी की सरकार है!” बरेली हिंसा पर CM का करारा जवाब

by Gulshan
September 27, 2025

CM Yogi : सीएम योगी ने कहा कि पहले दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था, जबकि...

Next Post
Meerut

Meerut में मछली विवाद या कुछ और? देर रात सरधना में बवाल, घायल, पुलिस भी निशाने पर

Indore Road Accident 2025

Indore Accident update: सीएम मोहन यादव ने दिए सख़्त निर्देश ,कई ज़िम्मेदार अफसर सस्पेंड, मृतकों के परिवारों को 4 लाख की सहायता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version