Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए सीएम योगी ने बढ़ाया मदद का हाथ, इन नंबरों पर कॉल करने से मिलेगी तुरंत मदद

नेपाल में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है और हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेपाल से लगे जिलों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। यूपी पुलिस ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी संकट में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके।

Gulshan by Gulshan
September 10, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
Nepal News
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

September 12, 2025
अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से ‘GEN Z’ ने ‘ओली’ को कुर्सी से किया बेदखल

अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से ‘GEN Z’ ने ‘ओली’ को कुर्सी से किया बेदखल

September 10, 2025

Nepal News : नेपाल में उत्पन्न आपात स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। नेपाल से सटी सीमाओं पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने न केवल हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, बल्कि एक विशेष व्हाट्सएप नंबर भी साझा किया है, ताकि ज़रूरतमंदों को तुरंत सहायता मिल सके।

सरकारी प्रयासों के साथ-साथ अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी मानवीय सहायता के लिए मोर्चा संभाल लिया है। संघ ने नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए अलग-अलग संपर्क सूत्र जारी किए हैं। ये विशेष हेल्पलाइन नंबर अवध प्रांत के अंतर्गत आने वाले जिलों के लिए हैं, जिनके माध्यम से पीड़ित लोग सीधे संघ के पदाधिकारियों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

RSS की ओर से जारी किए गए संपर्क सूत्र इस प्रकार हैं:

  1. नीरज (विभाग संपर्क प्रमुख, सीतापुर विभाग – लखीमपुर) – 919453131365

  2. अतुल (विभाग प्रचार प्रमुख, बहराइच विभाग) – 9452536832,  8948519195

  3. नरेंद्र प्रताप (जिला व्यवस्था प्रमुख, श्रावस्ती) – 8009314250, 9369563504

  4. रामकृपाल (सीमा जागरण मंच, बलरामपुर) – 7054196767

RSS के पदाधिकारी नीरज ने बताया कि संघ द्वारा नेपाल में फंसे भारतीयों को न सिर्फ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा, बल्कि उनके रहने, खाने और सुरक्षित घर वापसी तक की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पीड़ित जितने दिन चाहें, वहां रह सकते हैं। इसके लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय हैं और समाज से मिल रहे सहयोग के माध्यम से हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से…

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में पुलिस को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पहले से ही जारी की गई पुलिस हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबरों के जरिये प्रशासन पीड़ितों की निगरानी और सहायता में जुटा है। यह समन्वित प्रयास दर्शाता है कि संकट की घड़ी में सरकार और स्वयंसेवी संगठन मिलकर लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

Tags: Nepal News
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

by Vinod
September 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपालियों की क्रांति रंग लाई। नेपाली सूरमाओं की गदर ने इतिहास बदल दिया। यूथ बिग्रेड ने...

अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से ‘GEN Z’ ने ‘ओली’ को कुर्सी से किया बेदखल

अन्य देशों के मुकाबले नेपाली युवा क्रांति के मामले पर नंबर एक, किस वजह से ‘GEN Z’ ने ‘ओली’ को कुर्सी से किया बेदखल

by Vinod
September 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपाली सूरमाओं की रंगबाजी ने कमाल कर दिया। जांबाज युवा बिग्रेड ने बड़े-बड़े किलों को ध्वस्त...

कौन है ‘हामी’, जिसने नेपाल में काटी गदर और फूंकी संसद, पुलिस फायरिंग में 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

कौन है ‘हामी’, जिसने नेपाल में काटी गदर और फूंकी संसद, पुलिस फायरिंग में 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

by Vinod
September 8, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ सोमवार को नेपाल में लोगों ने जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। हजारों...

Nepal News

नेपाल में बड़ा बस हादसा: गोरखपुर नंबर की बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत

by Mayank Yadav
August 23, 2024

Nepal News: नेपाल के तनहुन जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की जान चली गई...

tiktok

TikTok: अब नेपाल में भी होगा टिकटॉक बैन, जानिए क्या कहा सूचना मंत्री रेखा शर्मा ने ?

by Saurabh Chaturvedi
November 14, 2023

नई दिल्ली। दुनिया का जाना-माना चर्चित ऐप टिकटॉक (TikTok) जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। भारत में यह ऐप खूब...

Next Post
Violence in Nepal: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच क्यों हुआ पशुपतिनाथ मंदिर पर हमला,बिहार के मंत्री ने जताई चिंता

Violence in Nepal: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच क्यों हुआ पशुपतिनाथ मंदिर पर हमला,बिहार के मंत्री ने जताई चिंता

Kanpur News

"राखी नहीं, रानी बनाकर रखूंगा..." — कानपुर का शातिर ठग, प्यार के जाल में फंसाकर 20 लड़कियों से की ठगी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version