Sunday, November 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home बड़ी खबर

Congress politics: सियासत के संग्राम में नया मोड़! अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की हुई एंट्री

Anu Kadyan by Anu Kadyan
September 30, 2022
in बड़ी खबर, राजस्थान
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कुछ दिनों से सियासत तेज है। आज अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। सियासत के इस संग्राम में एक नया मोड आया है। दरअसल अब मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई है। जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने गुरुवार रात सोनिया गांधी से मुलाकात भी की है।

खड़गे हाईकमान का पसंदीदा चेहरा

मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से दलित नेता हैं। उन्हें कांग्रेस आलाकमान का पसंदीदा चेहरा माना जा रहा है। हालांकि मल्लिकार्जुन के चुनाव लड़ने को लेकर आखिरी फैसला सोनिया गांधी लेंगी। आपको बता दें कि खड़गे 8 बार विधायक, दो बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद रहे चुके है। वे कर्नाटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वे सिर्फ 2019 में लोकसभा चुनाव हारे हैं। लेकिन इस रेस में वो अकेले नहीं होंगे।

RELATED POSTS

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

October 15, 2025
DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

October 10, 2025

G-23 ग्रुप के लिए उतरेगा अलग से प्रत्याशी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और केरल से सांसद शशि थरूर भी आज अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। माना जा रहा है मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं। वहीं नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर रखी गई है। इस बीच G-23 ग्रुप के लिए अलग से प्रत्याशी उतरने की बात भी सामने आई है। मनीष तिवारी पहले से ही चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं। राजस्थान सकंट के बाद सीएम अशोक गहलोत ने जंग लड़ने से पहले ही खुद ही मैदान छोड़ दिया है।

दिग्विजय सिंह लड़ेंगे चुनाव

राजस्थान में सियासी ड्रामे के बीच दिग्विजय सिंह ने भी इस रेस में उतरने का ऐलान किया था। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका कि दिग्विजय को पार्टी हाईकमान ने समर्थन दिया है या नहीं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने स्वयं चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। फिलहाल पार्टी हाइकमान दलित उम्मीदवार के नाम पर विचार कर रहा है। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इसके बाद मीरा कुमार, मुकुल वासनिक और कुमारी शैलजा का नाम भी चर्चा में है। 

शशि थरूर VS दिग्विजय सिंह

इसी बीच देर रात G-23 के कुछ नेताओं ने आनंद शर्मा के घर जाकर उनसे मुलाकात की है। जिसके बाद आनंद शर्मा अशोक गहलोत से मिलने दिल्ली के जोधपुर हाउस पहुंचे। शशि थरूर ने गुरुवार को दिग्विजय सिंह के साथ बैठक की। इसी बीच दोनों नेताओं ने कहा कि उनका मुकाबला प्रतिद्वंद्वियों का नहीं बल्कि दोस्तों के बीच होगा। अंत में कांग्रेस की जीत होगी।

शशि थरूर ने गुरुवार को दिग्विजय सिंह के साथ बैठक की। इसी बीच दोनों नेताओं ने कहा कि उनका मुकाबला प्रतिद्वंद्वियों का नहीं बल्कि दोस्तों के बीच होगा। अंत में कांग्रेस की जीत होगी।

वहीं झारखंड में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामांकन पत्र का एक सेट कलेक्ट किया। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएंगे।  

ये भी पढ़े-भारत में 67 पोर्न वेबसाइट पर लगा बैन, कई Youtube चैनलों के 45 वीडियो ब्लॉक, पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी का Video भी शामिल

Tags: Congress Politicscongress presidentMallikarjun Kharge'sNews1Indiarajasthan
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

by Vinod
October 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक प्राईवेट बस पर अचानक...

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

by Vinod
October 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आपने अकसर भगवान के नाम से कोर्ट में केस रजिस्टर होते हुए सुना और देखा होगा।...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

by Vinod
August 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। केंद्र और राज्य सरकारें जनसंख्या नियतंत्र को लेकर अनेकों मुहिम चला रही हैं। लोगों को जागरूक...

Next Post

Ghaziabad: इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को बेहरमी से पीटा, मिन्नतें करता रहा रोहन, नहीं रुके डंडे और लात-घूंसे, Video वायरल

Railway News: लखनऊ होकर 12 अक्टूबर से चलेगी मुंबई सेंट्रल-बनारस पूजा स्पेशल ट्रेन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version