Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

राजीव गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम से गायब फ्रंटल संगठनों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

संदीप मिश्रा by संदीप मिश्रा
May 22, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 21 मई को प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बीते रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राजधानी व प्रदेश से जुड़े ज्यादातर पदाधिकारी गायब रहे। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने इसे गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी की है। पदाधिकारियों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

लखनऊ से संबंधित प्रदेश कांग्रेस के सदस्य, पूर्व लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी रहे नेता, नगर निगम के मेयर प्रत्याशी, पार्षद व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को दी गई नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेताओं की अनुपस्थित उन्हें अच्छी नहीं लगी। इस कारण उन्हें बहुत दुख हुआ और कहा कि भविष्य में नेताओं की अनुपस्थिति पर अगर कोई कार्रवाई की जाती है, तो इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

RELATED POSTS

जेपी नड्डा से मंथन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लगाई मुहर, अब नेता होगा NDA के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट

जेपी नड्डा से मंथन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लगाई मुहर, अब नेता होगा NDA के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट

August 13, 2025
Congress

Congress 84th Session: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- ‘संविधान पर हो रहा है सीधा हमला’

April 9, 2025

कांग्रेस संगठन में निष्क्रिय पड़े पदाधिकारियों पर कार्रवाई 

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी नए सिरे से अपने संगठन की तैयारी में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पार्टी की ओर से 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गायब रहने वाले पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर यह देखना चाह रही है कि मौजूदा संगठन में कौन-कौन से पदाधिकारी सक्रिय है कौन नहीं।

ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बने 10 महीने से अधिक का समय हो चुका है। कांग्रेस के अधिनियम के अनुसार नए प्रदेश अध्यक्ष के गठन के साथ ही प्रदेश में नई कार्यकारिणी का भी गठन होता है। पर नए प्रदेश संगठन का गठन अभी तक यह नहीं हो पाया है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना था कि निकाय चुनाव के बाद प्रदेश में नई कार्यकारिणी का गठन होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि में शामिल नहीं होने वाले पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि जो लोग पार्टी में सक्रिय नहीं है वह खुद ही पार्टी छोड़ दें।

निकाय चुनाव को लेकर आज होगी पार्टी में समीक्षा बैठक

सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में निकाय चुनाव में पार्टी की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों व फ्रंटल संगठन के लोगों को प्रदेश कार्यालय में बुलाया है। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की जाएगी। अवध क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने बताया कि इस बैठक में पार्टी इस बार के चुनाव नतीजों को रखने के साथ ही कहां पर मजबूत रही है और कहां पर कमजोर रही है।

इसकी समीक्षा करेगी साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को किस तरह तैयारी करनी है रूपरेखा तैयार करेगी। नकुल दुबे ने कहा कि इस बार के निकाय चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है जो लोग कहा करते थे कि कांग्रेस खत्म हो गई है उनके लिए एक सबक है, जो लोग कहते थे कि यूपी में कांग्रेस खत्म हो गई है निकाय चुनाव का परिणाम उनके लिए सबूत है।

Tags: brijlal khabri news in hindiBrijlal Khabri sent notice to Congress leaders news1 indiaCongressCongress leader notice news updateCongress leadersRajiv Gandhi death anniversaryshow cause noticeबृजलाल खाबरी ने थमाया नोटिस news updateराजीव गांधी की पुण्यतिथि
Share196Tweet123Share49
संदीप मिश्रा

संदीप मिश्रा

Related Posts

जेपी नड्डा से मंथन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लगाई मुहर, अब नेता होगा NDA के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट

जेपी नड्डा से मंथन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लगाई मुहर, अब नेता होगा NDA के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट

by Vinod
August 13, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है। ऐसे में एनडीए...

Congress

Congress 84th Session: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- ‘संविधान पर हो रहा है सीधा हमला’

by Mayank Yadav
April 9, 2025
0

Congress 84th Session: गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय 84वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन राहुल गांधी के...

Alok Mishra

सोनिया-राहुल गांधी की मौजूदगी में गरजे कानपुर के आलोक मिश्रा, ‘अध्यक्ष का एक बेटा बीजेपी में तो दूसरा सपा में है खडगेजी’

by Akhand Pratap Singh
April 9, 2025
0

कानपुर। गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी...

UP politics

कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष सूची में PDA दांव.. बढ़ सकती है सपा की मुश्किलें, 2027 के चुनाव में कितना असर?

by Akhand Pratap Singh
March 21, 2025
0

UP politics: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की है जिसमें...

Rahul Gandhi

किनारें पर जा रही कांग्रेस, जानिए 5 बड़ी वजह

by Gulshan
March 17, 2025
0

मोहसिन खान(नोएडा डेस्क) : लंबे अरसे तक केन्द्र की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस का भविष्य फिलहाल तो अधर में...

Next Post

Redmi A2 और A2+ स्मार्टफोन सेल कल, जानें कीमत और खूबियां

Peppermint Factory में लगी भीषण आग, मजदूरों ने टावर पर चढ़कर बचाई जान, 4 मजदूर झुलसे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version