Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

CJI गवई छेड़ी नई बहस,लोकतंत्र में सबसे ताकतवर कौन कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका या संविधान

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने कहा कि भारत में संविधान सर्वोच्च है, न कि संसद। उन्होंने न्यायपालिका की जिम्मेदारी, मूलभूत अधिकारों की रक्षा और संविधान की मूल संरचना को बनाए रखने की बात दोहराई।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 26, 2025
in देश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CJI BR Gavai: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ की जगह वर्तमान में कार्यरत जस्टिस बी.आर. गवई ने अमरावती में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संविधान की सर्वोच्चता को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश में अगर कोई सबसे ऊपर है, तो वो संसद नहीं, बल्कि भारत का संविधान है। उन्होंने ये बात अपने गृह नगर अमरावती में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में कही।

तीनों संस्थाएं संविधान के अधीन हैं

मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि हमेशा इस बात पर बहस होती रही है कि लोकतंत्र में सबसे ताकतवर कौन है। कार्यपालिका, विधायिका या न्यायपालिका। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संसद को सबसे ऊपर मानते हैं, लेकिन असल में संविधान ही सबसे बड़ा है। लोकतंत्र के ये तीनों स्तंभ संविधान की सीमाओं और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही काम करते हैं।

RELATED POSTS

Supreme Court on Karnataka multiplex ticket price 200 rupees limit

Supreme Court:अदालत ने किसको कहा “लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना चाहिए, नहीं तो थिएटर बंद हो जाएंगे”

November 6, 2025
Justice Suryakant speech Lucknow

Supreme court: जस्टिस सूर्यकांत छात्रों को दी ईमानदारी और आत्मसंयम की सीख कहा न्याय जीत से बड़ा है

November 3, 2025

न्यायाधीश का काम,लोगों के अधिकारों की रक्षा

उन्होंने ये भी बताया कि कोई भी न्यायाधीश केवल सरकार के खिलाफ फैसला सुनाने से स्वतंत्र नहीं हो जाता। असली जिम्मेदारी है। नागरिकों के अधिकारों, संविधान की मूल भावना और उसके मूल सिद्धांतों की रक्षा करना। न्यायिक शक्तियों के साथ-साथ कुछ अहम जिम्मेदारियां भी होती हैं, जिनका ईमानदारी से पालन जरूरी है।

‘लोग क्या कहेंगे’, इस सोच से बाहर निकलना होगा

CJI गवई ने स्पष्ट किया कि जज को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसके फैसले पर लोग क्या कहेंगे। फैसले स्वतंत्र सोच से होने चाहिए, न कि किसी की राय से प्रभावित होकर। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने काम और फैसलों को ही बोलने दिया है और मौलिक अधिकारों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता माना है।

संविधान की मूल संरचना नहीं बदली जा सकती

मुख्य न्यायाधीश ने दो टूक कहा कि संसद के पास संविधान में बदलाव करने का अधिकार जरूर है, लेकिन वह संविधान की मूल संरचना (Basic Structure) को छू भी नहीं सकती। यही भारत के लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है, जो किसी भी सरकार या सत्ता से ऊपर है।

‘बुलडोजर जस्टिस’ और आवास का अधिकार

CJI गवई ने अपने उस फैसले की याद दिलाई जिसमें उन्होंने “बुलडोजर न्याय” पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को रहने का अधिकार है और ऐसे मामलों में मौलिक अधिकारों की रक्षा करना न्यायपालिका की जिम्मेदारी बनती है।

बचपन की यादें और वकालत का सफर

भावुक होते हुए गवई ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना आर्किटेक्ट बनने का था, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वह वकील बनें। उनके पिता खुद स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल थे और इसी कारण कभी वकालत नहीं कर पाए थे।

Tags: indian ConstitutionSupreme Court
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Supreme Court on Karnataka multiplex ticket price 200 rupees limit

Supreme Court:अदालत ने किसको कहा “लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना चाहिए, नहीं तो थिएटर बंद हो जाएंगे”

by SYED BUSHRA
November 6, 2025

Supreme Court : हाल ही में कर्नाटक सरकार ने एक नया नियम बनाया था, जिसके तहत राज्य के सभी सिनेमाघरों...

Justice Suryakant speech Lucknow

Supreme court: जस्टिस सूर्यकांत छात्रों को दी ईमानदारी और आत्मसंयम की सीख कहा न्याय जीत से बड़ा है

by SYED BUSHRA
November 3, 2025

Justice Is Greater Than Winning:सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि किसी केस...

Supreme Court

आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी: मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को पेश होने का आदेश

by Mayank Yadav
October 27, 2025

Supreme Court stray dogs warn: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों (स्ट्रे डॉग्स) के प्रबंधन से जुड़े मामले में केंद्र और...

Supreme Court Diwali, Delhi-NCR Green Firecrackers

दीवाली पर बड़ा फैसला: दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री पर 25 अक्टूबर तक रोक हटी

by Mayank Yadav
October 15, 2025

Supreme Court Diwali, Delhi-NCR Green Firecrackers: दीवाली के त्यौहार से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) के...

Supreme Court

Supreme Court में सनसनी: वकील ने फेंका जूता, CJI गवई बोले—“मुझ पर ऐसे वाकये असर नहीं डालते”

by Mayank Yadav
October 6, 2025

Supreme Court News: दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक अभूतपूर्व घटना देखने को मिली जब एक वकील ने...

Next Post
Emergency and the Dark Days of Film : जब सिनेमा हुआ सेंसरशिप का शिकार, कला पर कैसे कसा था इमरजेंसी का शिकंजा

Emergency and the Dark Days of Film : जब सिनेमा हुआ सेंसरशिप का शिकार, कला पर कैसे कसा था इमरजेंसी का शिकंजा

Nayab Singh Saini

शहीदों के बच्चों के लिए हरियाणा सरकार का तोहफ़ा, अब मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें कितनी होगी राशि!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version