Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कुशीनगर में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अवैध धर्मांतरण से जुड़ा एक बड़ा गिरोह बेनकाब हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

Gulshan by Gulshan
July 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Kushinagar News
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

15 वर्ष की गर्ल पर फिदा हो गया 60 साल का बुजुर्ग, मंदिर में भरी नाबालिग की मांग और जंगल में मनाई सुहागरात

15 वर्ष की गर्ल पर फिदा हो गया 60 साल का बुजुर्ग, मंदिर में भरी नाबालिग की मांग और जंगल में मनाई सुहागरात

September 4, 2025
Kushinagar News

मुस्लिम शिक्षक बना भक्षक.. हिन्दु संगठनों में उबाल, छात्राओं से किया गंदा काम तो मचा बवाल

April 8, 2025

Kushinagar News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में अवैध रूप से धर्मांतरण कराने वाले एक और संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खासतौर पर हिंदू नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस नेटवर्क की कमान दो महिलाएं संभाल रही थीं, जो लड़कियों को बहलाकर, फुसलाकर उनका ब्रेनवॉश करती थीं और उन्हें जबरन इस्लाम कबूल करवाने पर मजबूर करती थीं।

अमृतसर से अगवा कर लाए थे लड़की

गिरोह ने अमृतसर में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया और कुशीनगर ले आए। वहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। उसका नाम बदलकर ‘परवीन खातून’ रख दिया गया और उसके नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया गया। पीड़िता के पिता सुनील वर्मा ने तुर्कपट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अपहरण करने का आरोप लगाया।

कैसे काम करता था गिरोह

पुलिस जांच में सामने आया कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर निवासी तौफीक अंसारी इस गिरोह का मास्टरमाइंड था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक ऐसा नेटवर्क चलाता था, जो पहले नाबालिग हिंदू लड़कियों से दोस्ती करता था। इसके बाद मुस्लिम धर्म से जुड़े वीडियो और किताबों के जरिए उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित करता। गिरोह की दो महिला सदस्य—कैसर जहां और फातिमा—इस काम में अहम भूमिका निभाती थीं। जब लड़कियों का विश्वास जीत लिया जाता, तब गिरोह के पुरुष सदस्य धर्मांतरण करवाते और उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते। कई बार इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म भी किया जाता था।

आरोपी गिरफ्तार

पडरौना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जिन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें आशिक अंसारी, इम्तियाज, मोहम्मद साहब अंसारी, तौफीक अंसारी, जीशान कमर, मजहर, कैसर जहां और फातिमा शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह की गतिविधियां बेहद संगठित और खतरनाक थीं।

यह भी पढ़ें : सोना 1 लाख के नीचे फिसला, चांदी भी हुई सस्ती, 28 जुलाई को…

गिरोह की महिला सदस्य ही मुख्य भूमिका में थीं, जो लड़कियों को मानसिक रूप से नियंत्रित करती थीं। अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इनके संपर्क में और कितने लोग हैं। योगी सरकार द्वारा बनाए गए धर्मांतरण विरोधी कानून के बाद ऐसे मामलों का खुलासा तेजी से हो रहा है। बलरामपुर के छांगुर गैंग के बाद कुशीनगर में इस नए रैकेट का खुलासा प्रदेश में चल रहे ऐसे आपराधिक नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है।

Tags: Kushinagar News
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

15 वर्ष की गर्ल पर फिदा हो गया 60 साल का बुजुर्ग, मंदिर में भरी नाबालिग की मांग और जंगल में मनाई सुहागरात

15 वर्ष की गर्ल पर फिदा हो गया 60 साल का बुजुर्ग, मंदिर में भरी नाबालिग की मांग और जंगल में मनाई सुहागरात

by Vinod
September 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60...

Kushinagar News

मुस्लिम शिक्षक बना भक्षक.. हिन्दु संगठनों में उबाल, छात्राओं से किया गंदा काम तो मचा बवाल

by Akhand Pratap Singh
April 8, 2025

Kushinagar News: कहां जाएं कहां ना जाएं पहले तो सड़कों पर ही अस्मत का ख़तरा रहता था। लेकिन अब तो...

Kushinagar News

छात्राओं के साथ गुरु जी की गंदी हरकतें, स्कूल की लड़कियों ने बताया हेडमास्टर का गंदा सच

by Akhand Pratap Singh
March 18, 2025

Kushinagar News: कुशीनगर के एक निजी विद्यालय में शिक्षक और छात्राओं के बीच पवित्र माने जाने वाले रिश्ते को कलंकित...

Kushinagar News

कुशीनगर के इन पांच गांवों में है रामराज्य! आजादी के बाद दर्ज हुए अपराध के सिर्फ 14 मामले, भाईचारे की मिसाल बने ये गांव

by Akhand Pratap Singh
December 28, 2024

डीके यादव, कुशीनगर। जहां देश में हर तरफ लड़ाई झगड़े का माहौल है। आए दिन चोरी, लूटमार, हत्या, दुष्कर्म की...

Kushinagar News

Madani Masjid Dispute: सरकारी जमीन पर तामील कर दी मस्जिद, राजस्व विभाग की रिपोर्ट से सनसनीखेज़ खुलासा

by Akhand Pratap Singh
December 28, 2024

डीके यादव, कुशीनगर। मदनी मस्जिद की जमीन और उसके निर्माण (Kushinagar News) को लेकर चल रही जांच में राजस्व विभाग...

Next Post
Ballia

Ballia में सियासी ताकत की टक्कर: पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के बेटों में हिंसक भिड़ंत, FIR में डकैती-गोलीबारी के आरोप

Operation Mahadev

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: 'Operation Mahadev' में पहलगाम हमले के तीन आतंकी ढेर, दाछीगाम में तलाशी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version