Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

पांचों राज्यों में मतगणना जारी, चुनाव परिणाम आने से पहले नेताओं ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
March 10, 2022
in चुनाव, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Assembly Election Result 2022: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब समेत 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं. सुबह 8 बजे से पांचों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू गयी है. परिणाम से पहले कई नेता पूजा पाठ कर रहे हैं और अपनी जीत के लिए मन्नतें मांग रहे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणाम को लेकर हर किसी की नज़र है और सबकी निगाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई दिग्गजों पर टिकी हैं. चुनाव परिणाम आने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. ज्यादातर एग्जिट पोल में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखी थी. आज चुनाव परिणाम आने के बाद कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

नतीजों से पहले पूजा-पाठ

उधर पंजाब विधानसभा के चुनावी नतीजें भी आज आ रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव परिणाम आने से पहले रोपड़ के गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका. पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में चुनाव लड़ा है. जबकि यहां आम आदमी पार्टी ने भगवंत सिंह मान को अपना मुख्यमंत्री कैंडिडेट बनाया था. पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 59 है.

RELATED POSTS

Election Result 2022:योगी आदित्यनाथ कल पीएम मोदी और जेपी नड्डा से कर सकते है मुलाकात

March 12, 2022

असीम अरुण ने जीत के बाद 3 बार के विधायक रहे अनिल दोहरे का लिया आशीर्वाद, ट्विटर पर फोटो की शेयर

March 12, 2022

पंजाब: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रोपड़ के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी। #PunjabElections pic.twitter.com/IbmALKMhL7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022

हरीश रावत ने की पूजा-अर्चना

उधर उत्तराखंड में चुनाव परिणाम को लेकर हलचल तेज हो गई है. विधासभा चुनाव परिणाम आने से पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने पूजा-अर्चना की है. उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी या कांग्रेस की जीत होगी इसका फैसला आज मतगणना के बाद हो जाएगा. उत्तराखंड की हॉट सीट खटीमा में सबकी नजर है जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस के भुवन कापड़ी हैं. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बार लालकुआं से किस्मत आजमा रहे हैं.

https://twitter.com/harishrawatcmuk/status/1501712787973685248
Tags: Election Result 2022result 2022 goaresult 2022 manipurresult 2022 punjabresult 2022 ukresult 2022 up
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Election Result 2022:योगी आदित्यनाथ कल पीएम मोदी और जेपी नड्डा से कर सकते है मुलाकात

by abhishek tyagi
March 12, 2022

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने के बाद अब सूबे के मुखिया...

असीम अरुण ने जीत के बाद 3 बार के विधायक रहे अनिल दोहरे का लिया आशीर्वाद, ट्विटर पर फोटो की शेयर

by Zeeshan Farooqui
March 12, 2022

कन्नौज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने फिर से प्रदेश में वापसी की है। इसी बीच बीजेपी के उम्मीदवार...

UP Election 2022 LIVE: यूपी में एक बार फिर बाबा की सरकार, सपा को मिली करारी हार

by Web Desk
March 10, 2022

UP Election 2022 LIVE: सुबह के 8 बजे से वोटों के गिनती की प्रतिक्रिया चालु हो गई थी. जिसको अब...

Assembly Election 2022: 1 घंटे के भीतर बीजेपी ने 81 सीटों का आंकड़ा किया टच, जानिए कहां कितनी सीटों पर हो रही है गिनती

by Zeeshan Farooqui
March 10, 2022

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में सभी विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गयी. यूपी...

Election Result 2022 Live: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, जनता को करेंगे संबोधित

by abhishek tyagi
March 10, 2022

Assembly Election 2022 Results Vote Counting Live: UP- उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के वोटों की गिनती चल रही है. 10...

Next Post

सियासी तस्वीर आज हो जाएगी साफ़, जानिए कौन आगे और किसे मिल रही है पटखनी

Assembly Election 2022: 1 घंटे के भीतर बीजेपी ने 81 सीटों का आंकड़ा किया टच, जानिए कहां कितनी सीटों पर हो रही है गिनती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version