Cricket: अब पुरूष और महिला खिलाड़ियों की सैलेरी होगी एक समान! सबसे पहले इस टीम ने की पहल

पुरूष और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की सैलेरी अब अलग अलग नहीं होगी बल्कि दोनों को समान वेतन दिया जाएगा। दुनिया में पहली बार यह निर्णय New Zealand क्रिकेट की ओर से लिया गया है।

दुनिया भर में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है और क्रकेट के बड़े बड़े खिलाडियों को किसी फिल्म स्टार से कम नहीं माना जाता। हर क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को सैलेरी देता है और हर देश में यह वेतन अलग अलग होता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि केवल पुरूष ही नहीं बल्कि क्रिकेट के इस लोकप्रिय खेल को महिलाएं भी खेलतीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले ज्यादातर देशों की अपनी महिला क्रिकेट टीम भी होती है। बकायदा पुरूषों की तरह World Cup की तरह महिलाएं भी ICC के अंतर्गत तमाम टूर्नामेंट खेलतीं है। पुरूष क्रिकेटर्स का वेतन अच्छा खासा होता है वहीं महिला किकेटर्स को उतना अच्छा वेतन नहीं दिया जाता है।

इस असमानता को दूर करने के लिए NEW ZEALAND CRICKET ने सबसे पहले पहल करते हुए अपने पुरूष और महिला खिलाड़ियों का वेतन एक समान कर दिया है।

इस फैसले बाद अनेकों बयान सामने आए हैं, महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा है कि यह फैसला महिला क्रिकेट को बदलने वाला है। वहीं, पुरुष टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि यह क्रिकेट के लिए रोमांचक समय है।

NEW ZEALAND CRICKET की कुल आया का 29.75% खिलाड़ियों को-

5 साल के नए अनुबंध के अनुसार न्यूजीलैंड क्रिकेट को होने वाली कुल आय का 29.75% हिस्सा महिला और पुरूष खिलाड़ियों में बांटा जाएगा। अर्थात आने वाले पांच सालों में होने वाली 349 मिलियन डॉलर (2755 करोड़ भारतीय रूपए) में से 104 मिलियन डॉलर (821 करोड़ भारतीय रूपए) खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।

हर साल कितने कमा पाएंगे खिलाड़ी ?

नए अनुबंध के अनुसार अब New Zealand की सबसे अहम महिला खिलाड़ी सालाना 136246 डॉलर ( 1.29 करोड़ भारतीय रूपए) की कमाई कर सकती है, वहीं सबसे अहम पुरूष खिलाड़ी 523396 डॉलर (4.1 करोड़ भारतीय रूपए) तक सालाना कमा सकता है। धनराशि में ये अंतर इसलिए देखने को मिलेगा क्योंकि महिला और पुरूष खिलाड़ियों के मैचों में अंतर होगा।

नई सैलरी का पैमाना-

Exit mobile version