Site icon News1India

अर्जुन तेंदुलकर की सगाई,सोशल मीडिया पर हलचल, जानिए कौन बनेगी उनकी दुल्हनिया और किससे है उनका नाता

Arjun and Sania engagement : इन दिनों क्रिकेट और बिजनेस जगत में एक खबर सुर्खियों में है।सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की चर्चा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन की सगाई मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से हुई है। हालांकि, सचिन तेंदुलकर के परिवार की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सानिया चंडोक एक पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर युवती हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई पूरी की है और मुंबई में “मिस्टर पॉज़” नाम का प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर चलाती हैं। यह जगह पालतू जानवरों के लिए ग्रूमिंग और देखभाल की खास सेवाएं देती है।

दोनों परिवारों का बैकग्राउंड

अर्जुन तेंदुलकर, सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के बेटे हैं, जो खुद एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं और IPL में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। सचिन तेंदुलकर का नाम दुनिया के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है और उनकी संपत्ति करीब 1500 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

दूसरी ओर, सानिया चंडोक का परिवार खानपान के व्यवसाय में बड़ा नाम है। उनके दादा रवि घई, ब्रुकलिन क्रीमरी और कई अन्य खाद्य ब्रांड्स के मालिक हैं। उनकी कंपनी “ग्रेविस ग्रुप” होटल और फूड इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के रिकॉर्ड के मुताबिक, सानिया “मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर LLP” में नामित साझेदार और निदेशक भी हैं।

सोशल मीडिया पर हलचल

जैसे ही यह खबर फैली कि अर्जुन और सानिया की सगाई हो गई है, सोशल मीडिया पर बधाइयों और चर्चाओं की बाढ़ आ गई। फैंस खासतौर पर यह जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं कि कौन हैं वो लड़की जो क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बहू बनने वाली हैं।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर “पॉज़ डॉट इन” नाम के अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें सानिया को पालतू जानवर का इलाज करते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट को अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने भी लाइक किया था।

Exit mobile version