Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। इस दौरान दासुन शनाका के रन आउट पर अंपायरिंग विवाद हुआ। नियमों के चलते वे बच गए,

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
September 27, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Asia Cup 2025 Super Over: सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया दिया , लेकिन दासुन शनाका के विवादित नॉटआउट फैसले ने नई बहस छेड़ दे है। भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका को शुक्रवार की देर रात रोमांचक अंदाज में हरा दिया। मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला, जिसमें भारत ने बाजी मार ली। हालांकि इस दौरान एक हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला जिसने वर्ल्ड क्रिकेट में बड़ी बहस छेड़ दी।

मैच टाई और सुपर ओवर का रोमांच

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 202/5 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी 202 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। ऐसे में मैच सुपर ओवर तक खिंच गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और अर्शदीप सिंह की पहली गेंद पर कुसल परेरा कैच आउट हो गए। स्कोर 0/1 पर पहुंचते ही दबाव बढ़ गया।

RELATED POSTS

No Content Available

दासुन शनाका का विवादित नॉटआउट

ड्रामा चौथी गेंद पर हुआ। अर्शदीप की गेंद पर दासुन शनाका चूके और विकेटकीपर संजू सैमसन ने तेजी से स्टंप्स उड़ा दिए। रीप्ले में साफ था कि शनाका क्रीज से बाहर थे और रन आउट हो चुके थे। लेकिन इसी बीच अर्शदीप ने कैच आउट की अपील की जिस पर अंपायर गाजी सोहैल ने उंगली उठा दी।

श्रीलंकाई बल्लेबाज ने DRS लिया, जिसमें पता चला कि बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ। थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया और नियम के मुताबिक गेंद ‘डेड बॉल’ घोषित कर दी गई। नतीजतन रन आउट भी रद्द हो गया।

अंपायरिंग पर उठे सवाल

विवाद यही था कि सैमसन ने स्टंपिंग अंपायर के फैसले से पहले ही कर दी थी, ऐसे में रन आउट मान्य होना चाहिए था। लेकिन मैदानी अंपायर की अपील और नियमों की तकनीकी जटिलताओं ने शनाका को बचा लिया। इस फैसले ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।

भारत ने अंत में किया काम तमाम

बावजूद इसके, अर्शदीप सिंह ने अगले ही गेंद पर शनाका को आउट कर दिया और श्रीलंका सुपर ओवर में सिर्फ 2 रन ही बना पाया। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव की बदौलत 3 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया।

भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की, लेकिन अंपायरिंग की गलती और ICC के नियमों की पेचीदगी ने इस मैच को चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। आने वाले दिनों में इस फैसले पर बहस और तेज हो सकती है।

Tags: Asia Cup 2025 super overIndia Sri Lanka cricket news
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version