Monday, November 16, 2026 7:49 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » IND vs PAK अंडर-19 फाइनल में पाकिस्तान की बड़ी जीत के हीरो समीर मिन्हास हिन्दू राजपूत या……बने चर्चा का केंद्र

IND vs PAK अंडर-19 फाइनल में पाकिस्तान की बड़ी जीत के हीरो समीर मिन्हास हिन्दू राजपूत या……बने चर्चा का केंद्र

एशिया कप अंडर-19 फाइनल में समीर मिन्हास की 171 रनों की शानदार पारी से पाकिस्तान ने भारत को हराया। सोशल मीडिया पर उनके नाम, पारी और समुदाय को लेकर खूब चर्चा हुई।

by SYED BUSHRA
22/12/2025

Asia Cup Final Under 19 IND vs PAK: एशिया कप अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे, लेकिन यह मैच पूरी तरह पाकिस्तान के नाम रहा। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज समीर मिन्हास ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने मैच की दिशा और दशा दोनों बदल दीं। समीर ने 113 गेंदों में ताबड़तोड़ 171 रन बनाकर पाकिस्तान को 347 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।
समीर मिन्हास ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने सिर्फ 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 लंबे छक्के निकले। शतक पूरा करने के बाद समीर का मैदान पर सिर झुकाकर बैठना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

भारत की पारी रही कमजोर

347 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे चर्चित खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी भारतीय टीम महज 156 रनों पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया।

सोशल मीडिया पर क्यों छाए समीर मिन्हास

मैच के बाद मैदान से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर देखने को मिली। इंटरनेट यूजर्स समीर मिन्हास के नाम को लेकर उनके धर्म और समुदाय के बारे में जानने में जुट गए। गूगल सर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समीर मिन्हास का नाम ट्रेंड करने लगा।

RELATED NEWS

No Content Available

कौन हैं समीर मिन्हास

समीर मिन्हास का जन्म 2 दिसंबर 1986 को मुल्तान में हुआ। वह दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं और साथ ही लेगब्रेक और गुगली गेंदबाजी भी करते हैं। उनके भाई अराफात मिन्हास भी एक जाने-माने स्पिन गेंदबाज हैं। अंडर-19 एशिया कप में समीर ने पांच मैचों में कुल 484 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मिन्हास समुदाय का संक्षिप्त इतिहास

मिन्हास राजपूत समुदाय का संबंध डोगरा वंश से माना जाता है। इन्हें मिन्हास, मनहास या मिन्हास नाम से भी जाना जाता है। इतिहास के अनुसार, यह सूर्यवंशी राजपूत समुदाय है। भारत में यह समुदाय जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पाया जाता है। वहीं पाकिस्तान के पंजाब और पीओके क्षेत्र में मुस्लिम मिन्हास राजपूत रहते हैं। आजादी के बाद कई परिवार भारत के अन्य राज्यों में भी बस गए।

समीर मिन्हास का क्रिकेट करियर

समीर मिन्हास पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुस्लिम राजपूत परिवार से आते हैं। उनके पिता काशिफ मिन्हास खुद अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। समीर अपने पिता और एबी डी विलियर्स को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने 9 साल की उम्र में क्लब क्रिकेट से शुरुआत की और बाद में पाकिस्तान की अंडर-13 और अंडर-16 टीमों का हिस्सा बने। नेशनल अंडर-19 चैंपियनशिप 2021/22 में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

Related Posts

No Content Available
Next Post
अगर आप भी चाहते हैं ताज़ा और स्वादिष्ट स्नैक, तो इस पनीर टिक्का सैंडविच रेसिपी को कभी मत छोड़ें, तुरंत बनाएं और चटखारे लें

अगर आप भी चाहते हैं ताज़ा और स्वादिष्ट स्नैक, तो इस पनीर टिक्का सैंडविच रेसिपी को कभी मत छोड़ें, तुरंत बनाएं और चटखारे लें

सलमान खान का सबसे दमदार अवतार! 60वें बर्थडे पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीज़र से मचेगा सिनेमाघरों में तूफान

सलमान खान का सबसे दमदार अवतार! 60वें बर्थडे पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीज़र से मचेगा सिनेमाघरों में तूफान

Aligarh Rabies Case:आवारा कुत्ते के काटने के बाद युवक में दिखे अजीब लक्षण, गांव में फैली दहशत वीडियो हुआ वायरल

Aligarh Rabies Case:आवारा कुत्ते के काटने के बाद युवक में दिखे अजीब लक्षण, गांव में फैली दहशत वीडियो हुआ वायरल

POPULAR POST

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

November 14, 2026
Kaushambi Bus Accident:  दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

Kaushambi Bus Accident: दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

November 10, 2026
Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

November 15, 2026
Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

Accident News : तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत

November 16, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India