Site icon News1India

बुमराह ने बदला भारतीय स्क्वॉड, क्यों 7 स्टार खिलाड़ियों का टूटा वर्ल्ड चैंपियन का सपना ?

Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मंच तैयार हो चुका है और 19 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। सभी टीमें इस बड़े इवेंट के लिए तैयारी में जुटी हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों कि की जा रहेी है। टीम इंडिया को स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर होने का बड़ा झटका लगा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी गंभीर है, क्योंकि मेगा इवेंट से कुल 6 प्रमुख प्लेयर्स ही बाहर हो गए हैं, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच प्रभावित हो सकता है।

क्यों बुमराह हुए टीम से बाहर ?

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट में पीठ की समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए। बुमराह की जगह चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में हर्षित राणा को शामिल किया गया है। राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के 2 मैचों में 4 विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी थी।

मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम में चोटों का तांता लग गया है। चैंपियन कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा, मिचेल स्टार्क ने व्यक्तिगत कारणों से अपना नाम वापस ले लिया। स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हैं। इन तीनों के अलावा, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन भी मेगा इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें : ‘India’s Got Latent’ शो को लेकर विवाद: 30-40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ऑस्ट्रेलिया के अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। रऊफ को न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था। इसी तरह, साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने वाले प्रमुख पेसर्स:

यह भी पढ़ें : 34 साल पहले मां-पिता और दादा का आंखों से देखा था कत्ल, फिर 5 लोगों…

इन प्रमुख पेसर्स के बाहर होने से टूर्नामेंट के रोमांच पर असर पड़ सकता है, क्योंकि इन सभी खिलाड़ियों का योगदान अपने-अपने टीमों के लिए महत्वपूर्ण रहा है।

Exit mobile version