Site icon News1India

चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर मौलाना शहाबुद्दीन की फटकार शमी के लिए बोले – ‘खुदा से डरें, जो रोजे छूट गए उन्हें पूरा करें

Mohammed Shami

Mohammed Shami : उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बधाई दी। हालांकि, इस मौके पर उन्होंने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को एक अहम नसीहत भी दी। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जो रोजे शमी के क्रिकेट मैच खेलने के दौरान छूट गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरे करना चाहिए और इस्लाम के नियमानुसार अपनी ज़िंदगी जीनी चाहिए।

कुछ समय पहले मौलाना ने शमी के रमजान के दौरान रोजा न रखने पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि शमी ने इस पवित्र माह में रोजा न रखकर गुनाह किया है। उनका मानना था कि उन्हें इस पर अल्लाह से तौबा करनी चाहिए। इस बयान के बाद कई नेता और धार्मिक नेता शमी के पक्ष में आ गए थे।

जीत की बधाई के साथ मौलाना शहाबुद्दीन ने की अपील

रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद मौलाना शहाबुद्दीन ने एक बार फिर टीम इंडिया को बधाई दी और अपनी खुशी का इज़हार किया। साथ ही उन्होंने मोहम्मद शमी से अपील की कि जो रोजे उन्होंने क्रिकेट के दौरान छोड़ दिए हैं, उन्हें रमजान के बाद जरूर पूरे कर लें। उन्होंने शमी से यह भी कहा कि वह अपने परिवारवालों को इस्लामिक शरीयत के बारे में समझाएं और शरीयत के उसूलों का पालन करने की प्रेरणा दें।

यह भी पढ़ें : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर आज होगा बड़ा फैसला, सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्या कहा ?

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे गर्व है कि भारतीय टीम ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया। मैं टीम के कप्तान, सभी खिलाड़ियों और विशेष रूप से मोहम्मद शमी साहब को दिल से बधाई देता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मोहम्मद शमी को अपने रोजे रमजान के बाद पूरे कर लेने चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों को यह समझाना चाहिए कि शरीयत के नियमों का पालन हर हालत में करना चाहिए। हमें अल्लाह और उसके रसूल से डरते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए क्योंकि एक दिन हमें कयामत का सामना करना होगा।”

Exit mobile version