Site icon News1India

ASIA CUP 2025: क्या फाइनल में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने आ सकते है जानिए क्या कहते है समीकरण

India Pakistan Asia Cup Clash News

India vs Pakistan May Clash Again: एशिया कप 2025 में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार भिड़ंत हो चुकी है। दोनों ही बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहली बार लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इसके बाद सुपर-4 में भी दोनों टीमें आमने-सामने आईं और भारत ने फिर जीत दर्ज की। इन दोनों जीतों ने टीम इंडिया का आत्मविश्वास और भी बढ़ा दिया है।

फाइनल में बन सकता है भारत-पाकिस्तान का समीकरण

सुपर-4 चरण में भारत ने अपना पहला मैच जीतकर फाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अब भारत को सिर्फ एक और जीत की ज़रूरत है ताकि फाइनल में जगह पक्की हो सके। वहीं, पाकिस्तान की राह थोड़ी मुश्किल ज़रूर है, लेकिन अभी उनके लिए दरवाज़े बंद नहीं हुए हैं। यदि पाकिस्तान बचे हुए दोनों मैचों में बांग्लादेश और श्रीलंका को बड़े अंतर से हराने में कामयाब होता है, तो वह भी फाइनल में जगह बना सकता है। ऐसे में 28 सितंबर, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर रोमांचक फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हाईवोल्टेज फाइनल की उम्मीद

भारत और पाकिस्तान के बीच हर मुकाबला दर्शकों के लिए खास होता है। इस बार भी दोनों टीमों के बीच फाइनल की संभावना बनी हुई है। अगर ऐसा होता है, तो क्रिकेट फैंस को एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा हाईवोल्टेज मैच देखने को मिलेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी त्योहार से कम नहीं होगा।

भारत के अगले मुकाबले

भारतीय क्रिकेट टीम अपना अगला सुपर-4 मुकाबला 24 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 26 सितंबर को टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा। इन दोनों मैचों के नतीजे यह तय करेंगे कि भारत कितनी आसानी से फाइनल में पहुंचेगा और वहां कौन सी टीम उसका सामना करेगी। एक समीकरण यह बन रहा है कि पाकिस्तान अपने अगले दोनों सुपर-4 मैच बड़े अंतर से जीतता है और भारत भी फाइनल में पहुंचता है, तो 28 सितंबर को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान फाइनल हो सकता है।

Exit mobile version