Site icon News1India

Semi Final Scenario: गुरुवार टीम इंडिया के लिए लाया राहत ,सेमी फाइनल का रास्ता हुआ आसान, बस एक शर्त जीत जरूरी

: India semi final qualification 2026

 T20 World Cup 2026:गुरुवार का दिन टीम इंडिया के लिए बेहद शानदार रहा। पहले South Africa ने West Indies को 9 विकेट से हराया। इसके बाद India ने Zimbabwe को 72 रन से करारी शिकस्त दी। इन दो नतीजों से भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी मजबूत हो गई हैं।

अब विंडीज से सीधी टक्कर

सुपर-8 चरण में भारत का आखिरी मुकाबला 1 मार्च को वेस्ट इंडीज से होगा। यह मैच अब एक तरह से ‘क्वार्टरफाइनल’ बन चुका है। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अच्छी बात यह है कि अगर भारत यह मैच जीत लेता है, तो नेट रन रेट की कोई चिंता नहीं रहेगी।

सीधी जीत, सीधा टिकट

अगर दक्षिण अफ्रीका अपने अंतिम मैच में जिंबाब्वे को हरा देता है, तो उसके 6 अंक हो जाएंगे। भारत के 4 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर रहेगा। इस स्थिति में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे, जबकि वेस्ट इंडीज बाहर हो जाएगा।

उलटफेर से बिगड़ सकता है खेल

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। मान लीजिए कि जिंबाब्वे बड़ा उलटफेर कर दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है और भारत भी वेस्ट इंडीज को मात दे देता है, तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे। ऐसे में फैसला नेट रन रेट से होगा।

फिलहाल भारत का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से कम है। इसलिए अगर अंक बराबर होते हैं, तो भारत को बड़ी जीत दर्ज करनी पड़ेगी। उसे इतना अंतर रखना होगा कि नेट रन रेट बेहतर हो सके। यह अंतर कितना होना चाहिए, यह बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा।

बारिश न बिगाड़ दे खेल

सबसे बड़ी चिंता मौसम को लेकर है। अगर 1 मार्च को मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। तब भारत और वेस्ट इंडीज के 3-3 अंक हो जाएंगे। ऐसी हालत में बेहतर नेट रन रेट के कारण वेस्ट इंडीज आगे निकल सकता है। यही वजह है कि भारतीय फैंस अब सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि पूरे 20 ओवर का खेल भी चाहते हैं। अगर मैच बिना रुकावट पूरा हुआ, तो भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है।

Exit mobile version