Site icon News1India

IND vs PAK: एशिया कप भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला आज, जानिए टीम के लिए जीतना कितना जरूरी

एशिया कप भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला आज, जानिए टीम के लिए जीतना कितना जरूरी

एशिया कप भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला आज, जानिए टीम के लिए जीतना कितना जरूरी

नई दिल्ली। एशिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी एशिया कप का आज बहुत ही बड़ा मुकाबला है. भारतीय क्रिकेट टीम को अपने चिर प्रतिद्वंदी एवं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भिड़ना है. आज का मुकाबला भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों के लिए काफी महत्पूर्ण है. इस बार 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जा रहे एशिया कप 2023 सभी टीमों के दृष्टिकोण से बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेलने वाली है, जबकि ये पाकिस्तान को दूसरा मैच होगा.

फुल फार्म में पाकिस्तान क्रिकेट टीम

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप का पहला मुकाबला जीतकर काफी आत्मविश्वास से भरी हुई है. पाक टीम इस समय वर्ल्ड वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पायदान पर स्थित है. एशिया कप के पहले ही मुकाबले में पाक ने नेपाल को 238 रनों के बड़े अंतर से हराया. अब इसके सामने टीम इंडिया कड़ी चुनौती पेश करने वाली है.

इसलिए महत्वपूर्ण है भारत पाक महामुकाबला

बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों क्रिकेट टीमों के लिए ये मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी साल अक्टूबर में क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है. एकदिवसीय क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट भारतीय सरजमीं पर ही होगा, ऐसे में दोनों मुल्कों के क्रिकेटर्स के बीच अपनी तैयारी को और ज्यादा पुख्ता करने में मदद मिलेगी.

शाम 3.00 मुथैया मुरलीधरन में होगा मैच

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 13 मैचों के एशिया कप का तीसरा मुकाबला श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शुरु होने का समय शाम 3.00 बजे की है. वहीं टॉस के लिए सिक्का मैच शुरु होने से ठीक आधा घंटे पहले यानी 2.30 बजे उछाला जाएगा. पाक की जिम्मेदारी जहां बाबर आजम के हाथों में है, वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं.

Exit mobile version