ICC T20 World Cup: सुपर-8 के पहले मुकाबले में मिली करारी शिकस्त, क्यों भारतीय बल्लेबाजी बिखरी, जानिए क्या रहे हार के कारण

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार मिली। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 111 रन पर सिमट गई।

ICC T20 World Cup:ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में South Africa team ने भारत को 76 रन से हरा दिया। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ढेर हो गई। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की बल्लेबाजी इस अहम मैच में पूरी तरह लड़खड़ा गई।

बल्लेबाजी पूरी तरह नाकाम

भारत के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। सिर्फ शिवम दुबे ने थोड़ा संघर्ष दिखाया और 37 गेंद में 42 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। शुरुआत से ही विकेट गिरते रहे, जिससे दबाव बढ़ता गया।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज छाए

साउथ अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज Marco Jansen ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए। स्पिनर Keshav Maharaj ने 3 विकेट झटके। दोनों गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण

अभिषेक शर्मा रहे फीके

Abhishek Sharma एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 12 गेंद में 15 रन बनाए। शुरुआत तो मिली, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

ईशान किशन का फ्लॉप शो

Ishan Kishan से तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह खाता भी नहीं खोल सके। 4 गेंद खेलकर आउट हो गए। उनकी जल्दी विदाई से टीम दबाव में आ गई।

वॉशिंगटन सुंदर का असर नहीं

Washington Sundar पांचवें नंबर पर आए, लेकिन 11 रन ही बना सके। गेंदबाजी में भी 2 ओवर में 17 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला।

हार्दिक पांड्या दोनों मोर्चों पर असफल

Hardik Pandya ने 4 ओवर में 45 रन दे दिए। बल्लेबाजी में भी 17 गेंद में 18 रन ही बना सके। उनसे बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए

Varun Chakravarthy सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए। उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

आगे की राह आसान नहीं

यह हार भारत के लिए चेतावनी है। सुपर-8 में आगे बढ़ने के लिए टीम को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार करना होगा। अब आने वाले मुकाबले टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसे होंगे।

Exit mobile version