IPL 2025: होने वाला है IPL 2025 का आगाज़, क्या चैन्नई सुपर किंग्स के लिए Field पर उतरेंगे धोनी? एक मैसेज ने बढ़ाई टेंशन

अगले साल होने वाले आईपीएल 2025 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। हालाँकि, इस बात पर अभी भी संशय बना हुआ है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इस सीजन में टीम के साथ रहेंगे या नहीं।

MS Dhoni

IPL 2025 MS Dhoni CSK : अगले साल होने वाले आईपीएल 2025 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। हालाँकि, इस बात पर अभी भी संशय बना हुआ है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इस सीजन में टीम के साथ रहेंगे या नहीं। नए रिटेंशन नियमों के तहत चेन्नई सुपर किंग्स धोनी को कम से कम 4 करोड़ रुपये में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में टीम में बनाए रख सकती है। लेकिन अभी तक न तो धोनी और न ही सीएसके की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

क्या कहती हैं मीडिया रिपोर्ट्स ?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि धोनी ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि वह 29 या 30 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। इसी के साथ एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी का किया गया एक मैसेज इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे टीम प्रबंधन को सूचित किया है कि वह 28 अक्टूबर तक बैठक के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसके बाद उनके रिटेंशन पर कोई निर्णय लिया जाएगा। रिटेंशन सूची को जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है, और सीएसके के सीईओ विश्वनाथन को उम्मीद है कि धोनी एक बार फिर टीम का हिस्सा होंगे।

Uncapped Player का क्या है मतलब ?

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025(IPL 2025 MS Dhoni CSK) के लिए यह नया नियम पेश किया है, जिसके तहत वे भारतीय खिलाड़ी जो पिछले पांच सालों में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं या किसी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं हैं, उन्हें “अनकैप्ड” माना जाएगा। ऐसे खिलाड़ियों को 4 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा जा सकता है। यह नियम पहले भी था, लेकिन इसे 2021 में हटा दिया गया था। आईपीएल 2025 के लिए हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प दिया गया है।

यह भी पढ़ें : खैर को छोड़- मायावती ने भी उतारे अपने उम्मीदवार… किसके साथ होगा खेला और किसका नुकसान

धोनी का रिटायरमेंट और वापसी की उम्मीदें

एमएस धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी 2019 के वर्ल्ड कप सेमी-फाइनल में पहनी थी, जहाँ भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया और केवल आईपीएल में खेलना जारी रखा। 2024 के आईपीएल में उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके नेतृत्व में 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) ट्रॉफी जीती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धोनी 2025 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

Exit mobile version