Site icon News1India

IPL 2025 : क्यों केएल राहुल नहीं बन पाए दिल्ली कैपिटल्स की पहली पसंद ? 3 वजह जो कर देंगी हैरान…

IPL 2025

IPL 2025 : टीमों के कप्तान की घोषणा हो चुकी है। सबसे आखिरी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान का नाम घोषित किया, और इस बार टीम की कमान ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में होगी, जो हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। अक्षर ने आईपीएल में अब तक केवल एक मैच में कप्तानी की है, जब ऋषभ पंत को स्लो ओवर रेट के कारण सजा दी गई थी। लेकिन अब अक्षर फुल टाइम कप्तान के रूप में टीम की अगुवाई करेंगे। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि केएल राहुल को कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी क्यों नहीं सौंपी गई, इसके पीछे कुछ वजहें हैं। इस लेख में हम उन 3 कारणों पर चर्चा करेंगे, जिनकी वजह से राहुल को आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नहीं बनाया गया।

क्यों दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान नहीं बन पाए केएल राहुल ?

बतौर कप्तान अबतक अक्षर का रिकॉर्ड

अक्षर पटेल पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम की जीत में योगदान दिया है। टी-20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर उनके आंकड़े देखें तो उन्होंने अब तक 17 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 10 मैचों में उन्हें जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें :  बस पर सवार होकर DM-IG के घर पहुंचे SSP अनुराग आर्या, होली पर कुछ…

इन आंकड़ों से यह कहा जा सकता है कि अक्षर के पास कप्तानी का इतना अधिक अनुभव नहीं है। बतौर कप्तान, उन्होंने 17 मैचों में 36.40 की औसत और 144.44 की स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 57 रन रहा, जो उन्होंने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था। कप्तान के रूप में उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

Exit mobile version