Site icon News1India

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

लखनऊ सुपरजायंट्स ने कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया और पंत की जगह कुलदीप यादव लखनऊ में आए। चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भी खिलाड़ियों की अदलाबदली हुई। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच ट्रेड में अर्शदीप सिंह मुंबई से जुड़े, जबकि हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में गए। इन बड़े ट्रेडों ने टीमों के पर्स की तस्वीर बदल दी है।

LSG के पास सबसे बड़ा पर्स

मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। टीम के पास 47.45 करोड़ रुपये बचे हैं। लखनऊ ने ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी जैसे बड़े नामों को ट्रेड आउट किया, जिससे पर्स मजबूत हुआ। इसके अलावा टीम ने आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्ज लिंडे, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी सहित कई खिलाड़ियों को रिलीज़ किया।

किस टीम के पास कितनी रकम?

लखनऊ सुपरजायंट्स 47.45 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स 41.65 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद 40.15 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 39.50 करोड़, मुंबई इंडियंस 30.25 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स 28.05 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 27.05 करोड़, पंजाब किंग्स 18.60 करोड़, आरसीबी 14.15 करोड़ और गुजरात टाइटंस के पास सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं।

किन टीमों के पास सबसे ज्यादा स्लॉट खाली?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा नौ-नौ खिलाड़ियों को चुनना है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आठ जगहें खाली हैं, जबकि लखनऊ और सनराइजर्स हैदराबाद के पास सात-सात स्लॉट बाकी हैं। चेन्नई के पास छह खिलाड़ियों की जगह खाली है। आरसीबी के पास विदेशी खिलाड़ियों के लिए एक स्लॉट खाली है, जबकि चेन्नई, गुजरात, मुंबई और पंजाब के पास दो-दो विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट बाकी है। दिल्ली चार विदेशी प्लेयर्स को शामिल कर सकती है। अब देखना यह है कि कौन सी टीम अपने मजबूत पर्स का फायदा उठाकर ऑक्शन में बड़ा खेल खेलती है।

Exit mobile version