Site icon News1India

IPL Auction 2025 : सभी की नज़रें इन तीन नामी विकेटकीपर्स पर टिकी, लग सकती है करोड़ों की बोली

IPL Auction 2025 : ​​इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट गुरुवार (31 अक्टूबर) को जारी की गई। मेगा नीलामी से पहले कुल 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने मिलकर 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, और राजस्थान रॉयल्स जैसी फ्रेंचाइजी ने अपने कोर ग्रुप को बनाए रखा है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स अब नीलामी में नई रणनीति के साथ उतरेंगी।

​​यह कहना सही होगा कि आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स के पास सबसे अधिक 110.5 करोड़ रुपये की राशि होगी। नीलामी से पहले, पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 83 करोड़ रुपये का बजट है, जो कि दूसरे स्थान पर है। जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे कम 41 करोड़ रुपये की राशि होगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में खिलाड़ियों की रिटेंशन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है। यदि किसी टीम ने 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, तो उसे नीलामी के दौरान राइट टू मैच (RTM) कार्ड का उपयोग करने का विकल्प उपलब्ध होगा। आईपीएल 2025 का मेगा नीलामी इस महीने के अंत में या दिसंबर की शुरुआत में आयोजित होने की संभावना है।

विकेटकीपर्स जिन पर चिकी सभी की नज़रें

​​आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल और ईशान किशन प्रमुख केंद्र बनेंगे, क्योंकि इन तीनों खिलाड़ियों को उनकी पूर्व टीमों ने रिटेन नहीं किया है। पंत ने पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का कार्यभार संभाला, जबकि केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे। ईशान किशन मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे।

इन तीनों खिलाड़ियों को नीलामी में बड़ी रकम मिलने की प्रबल संभावना है। खास बात यह है कि पंत, राहुल और ईशान सभी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, और पंत तथा राहुल को आईपीएल में कप्तानी का अच्छी खासी जानकारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी फ्रेंचाइजियों को नए कप्तानों की जरूरत है, जिससे पंत और राहुल के लिए नीलामी में प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है।

ईशान किशन की विकेटकीपिंग कौशल बेहतरीन मानी जाती है, हालांकि उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी देखी गई है, खासकर जब वे अपनी स्थिति में टिके रहते हैं। फिर भी, उनकी प्रतिभा पर किसी को संदेह नहीं है, और वह मेगा नीलामी में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभरेंगे। आईपीएल 2025 के लिए कुछ फ्रेंचाइजियों को ओपनिंग बल्लेबाजों की आवश्यकता है, जैसे लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स, जिससे ईशान को लेने के लिए टीमों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

Exit mobile version