Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IPL Mega Auction 2025 : किसी ने रचा इतिहास तो कोई रहा अनसोल्ड…आईपीएल नीलामी के बड़े उलटफेर

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025 Mega Auction) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ।

Gulshan by Gulshan
November 26, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
UP Politics
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IPL Mega Auction 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025 Mega Auction) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। इस नीलामी में 10 टीमों ने कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर 182 खिलाड़ियों को खरीदा। नीलामी में कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बरसात हुई, जबकि कई दिग्गज खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। इस दौरान कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहें जिन्होंने सबको चौंकाया, तो कुछ ने ऐसा इतिहास बना दिया कि शायद ही कोई तोड़ पाए।

ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। हालांकि, टीम के मालिक संजीव गोयनका ने माना कि पंत के लिए उन्हें अनुमान से ज्यादा खर्च करना पड़ा।

RELATED POSTS

IPL Mega Auction 2025

IPL Mega Auction 2025 : आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिका बांग्लादेश का एक भी खिलाड़ी, क्या बनी बड़ी वजह ?

November 27, 2024
IPL Mega Auction 2025

IPL Mega Auction 2025 : दूसरे दिन की बोली पर लगा विराम, जानें किस टीम में गया कौन-सा खिलाड़ी?

November 26, 2024

श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के पूर्व कप्तान को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि, यह रिकॉर्ड कुछ ही देर में पंत ने तोड़ दिया।

वेंकटेश अय्यर

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने 23.75 करोड़ रुपये में वेंकटेश को वापस अपनी टीम में शामिल किया। पिछले सीजन तक KKR का हिस्सा रहे वेंकटेश को टीम ने रिटेन नहीं किया था, जिसके चलते उन्हें फिर से खरीदने के लिए भारी रकम चुकानी पड़ी।

डेविड वॉर्नर

2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को खिताब जिताने वाले वॉर्नर को कोई खरीदार नहीं मिला। 38 वर्षीय इस दिग्गज बल्लेबाज का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन फ्रेंचाइजियों ने उनमें रुचि नहीं दिखाई।

केन विलियमसन

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स का हिस्सा रह चुके केन भी अनसोल्ड रहे। चोट और कम मैच खेलने का उनके अनसोल्ड रहने में बड़ा कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं जज आदित्य सिंह जिन्होंने संभल की शाही मस्जिद सर्वे का आदेश दिया?

पृथ्वी शॉ

कभी सचिन तेंदुलकर के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ भी नीलामी में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस मात्र 75 लाख रुपये था। फिर भी उनको कोई खरीदीर नहीं मिला।

सरफराज खान

भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी सरफराज खान को भी कोई खरीदार नहीं मिला। वहीं, उनके भाई मुशीर खान को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

वैभव सूर्यवंशी

महज 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। वे आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

अर्जुन तेंदुलकर

पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा। अर्जुन अब तक 5 मैचों में 3 विकेट ले चुके हैं।

जेम्स एंडरसन

42 वर्षीय जेम्स एंडरसन ने पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने का मन बनाया था। बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये के बावजूद कोई टीम उन्हें खरीदने के लिए आगे नहीं आई।

Tags: ​​IPL Mega Auction 2025
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

IPL Mega Auction 2025

IPL Mega Auction 2025 : आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिका बांग्लादेश का एक भी खिलाड़ी, क्या बनी बड़ी वजह ?

by Gulshan
November 27, 2024

IPL Mega Auction 2025 : आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से...

IPL Mega Auction 2025

IPL Mega Auction 2025 : दूसरे दिन की बोली पर लगा विराम, जानें किस टीम में गया कौन-सा खिलाड़ी?

by Gulshan
November 26, 2024

IPL Mega Auction 2025 : जेद्दा में हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन...

IPL Mega Auction 2025 : 27 करोड़ में ऋषभ पंत की नीलामी के बाद… आई कालीन भैया की याद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मीम

IPL Mega Auction 2025 : 27 करोड़ में ऋषभ पंत की नीलामी के बाद… आई कालीन भैया की याद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मीम

by Gulshan
November 25, 2024

IPL Mega Auction 2025 : भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में इतिहास रच दिया। लखनऊ...

IPL Mega Auction 2025

IPL Mega Auction 2025 : IPL के टूटे सारे रिकॉर्ड, ऋषभ पंत बने अब तक के सबसे ज़्यादा कीमत में बिकने वाले पहले खिलाड़ी..

by Gulshan
November 24, 2024

IPL Mega Auction 2025 : विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रिटेंशन लिस्ट के बाद से ही काफी चर्चा में थे। दिल्ली...

IPL Mega Auction 2025

IPL Mega Auction 2025 : निलामी में 13 साल के बच्चे की हो रही चर्चा, बनेगा इतिहास… जानें कौन है ये मिस्ट्री प्लेयर

by Gulshan
November 16, 2024

IPL Mega Auction 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर बीसीसीआई ने...

Next Post
Kushinagar News : बीवी के सामने ही बनाता था दूसरी लड़कियों से सम्बन्ध, बीवी ने रोका तो किया ये काम

Kushinagar News : बीवी के सामने ही बनाता था दूसरी लड़कियों से सम्बन्ध, बीवी ने रोका तो किया ये काम

Maharajganj News : विधायक बनते ही पहली फुर्सत में महाराजगंज पहुंच गई नसीम सोलंकी, कह दी ये बड़ी बात

Maharajganj News : विधायक बनते ही पहली फुर्सत में महाराजगंज पहुंच गई नसीम सोलंकी, कह दी ये बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version