A love story : एक हसीना जो थी इरफान पठान की दीवानी, जाने अधूरे प्रेम की पूरी कहानी

इरफान पठान, जो कभी टीम इंडिया के सबसे चमकते सितारों में से एक थे, अब क्रिकेट की बजाय कमेंट्री बॉक्स और रिटायर खिलाड़ियों की लीग ही में नजर आते हैं। लेकिन क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ उनके निजी जीवन की कहानियां भी काफी चर्चा में रही है।

Irfan Pathan love story

Untold Story –पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान की लव स्टोरी मैजिकल है। इरफान पठान ने 19 साल की उम्र में डेब्यू किया था और वह अपनी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभाओं में से एक थे।

अब वो मॉडल सफा बेग से शादी कर चुके हैं, लेकिन इससे पहले उनका नाम शिवांगी देव से जुड़ा था।

वह कैनबरा में पोस्टेड एक भारतीय राजनयिक की बेटी थी। वह ऑस्ट्रेलिया में चार्टड अकाउंटेंट थीं। ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म होने के बाद भी इरफान पठान वहीं रुक गए थे। कहते हैं कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता, ऑस्ट्रेलिया में दौरा खत्म होने के बाद भी वहीं रुक जाने की वजह से इस रिलेशनशिप का खुलासा हुआ था। उस वक्त यह चर्चा जोरों में थी कि उनके रुकने की वजह शिवांगी थीं। इश्क की दीवानगी में शिवांगी इरफान के लिए भारत तक आ गई थीं। वह तीन साल तक वडोदरा में भी रहीं।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

2003 में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में इरफान की मुलाकात एक इंडियन डिप्लोमेट की बेटी शिवांगी देव से हुई। आगे चल कर ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई और फिर दोस्ती प्यार मे।

शिवांगी कैनबरा में रहती
थीं। और इरफान ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने के बाद भी वहीं रुक गए थे। ये बात मीडिया की नजरों में आ गई।

दोनों के बीच रिश्ता बेहद मजबूत लग रहा था, और हर कोई यही मान रहा था।

ये जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी।

एक जिद से बड़ी दूरियां

इस खूबसूरत रिश्ते में 2012 के बाद से दूरियां बढ़ने लगी थी। इरफान और शिवांगी दोनों शादी करना चाहते थे, और दोनों के परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। लेकिन इरफान की एक जिद ने सब कुछ बदल दिया। वह चाहते थे की उनके बड़े भाई यूसुफ पठान की शादी पहले हो जाए तभी वह शादी करेंगे। वहीं, शिवांगी इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं।

शिवांगी की ख्वाहिश थी की उन दोनों को अब शादी कर लेनी चाहिए। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे।

झगड़े इतने बढ़े की 10 साल का रिश्ता एक झटके में खत्म हो गया।

सफा बेग से शादी और नई शुरुआत

शिवांगी से अलग होने के बाद, 2016 में इरफान पठान ने सफा बेग से शादी कर ली। वह एक मशहूर मॉडल थीं, जो जेद्दाह में एडिटोरियल मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने मिडिल ईस्ट में फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी जगह बनाई थी। वह शानदार नेल आर्टिस्ट भी है। जेद्दाह के इंटरनेशनल इंडियन स्कूल से पढ़ी हुई हैं।

सफा, इरफान से 10 साल छोटी है, पर उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद खुशहाल है। शादी के बाद से सफ़ा ने लाइमलाइट से दूरी बना ली और दोनों अपने वैवाहिक जीवन में सुकून भरी जिंदगी जी रहे हैं।

Exit mobile version