Bumrah in IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें “यॉर्कर किंग” कहा जाता है, क्योंकि उनकी गेंदें बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर देती हैं। आमतौर पर जब बुमराह गेंद हाथ में लेते हैं, तो विकेट मिलने की उम्मीद पक्की मानी जाती है। लेकिन Indian Premier League 2026 में उनकी फॉर्म ने सभी को हैरान कर दिया है।
चार मैच में नहीं मिला विकेट
इस सीजन में बुमराह अब तक चार मैच खेल चुके हैं, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। चौथे मैच में Royal Challengers Bangalore के खिलाफ उन्होंने पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उन्होंने अपने चार ओवर में 35 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं मिला।
पहले तीन मैच भी रहे फीके
इससे पहले भी बुमराह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। Mumbai Indians ने अपना पहला मुकाबला Kolkata Knight Riders के खिलाफ खेला, जिसमें बुमराह ने 4 ओवर में 35 रन दिए और विकेट नहीं मिला। इसके बाद Delhi Capitals के खिलाफ उन्होंने 21 रन खर्च किए, लेकिन यहां भी विकेट का खाता नहीं खुला।
तीसरे मैच में Rajasthan Royals के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में 32 रन दिए, फिर भी कोई सफलता नहीं मिली। लगातार चार मैचों में विकेट न मिलने से अब उटीम पर बढ़ा दबावनके फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं।
बुमराह के विकेट नहीं लेने का असर टीम पर साफ दिख रहा है। मुंबई इंडियंस के दूसरे गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। यही वजह है कि कुछ लोग कहने लगे हैं कि इस सीजन में बुमराह का जादू फीका पड़ गया है।
करियर अब भी शानदार
हालांकि, अगर बुमराह के पूरे आईपीएल करियर की बात करें, तो वह बेहद शानदार रहा है। उन्होंने साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और तब से इसी टीम का हिस्सा हैं। अब तक वह 149 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 183 विकेट लिए हैं। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा, वह आईपीएल में दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सिर्फ एक खराब दौर है, जो जल्द खत्म हो सकता है।
