Friday, January 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IPL से पहले LSG के बल्लेबाज का धमाका, रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

यूपी के कप्तान आर्यन जुयाल ने रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक ठोककर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आर्यन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर के शुरुआती चरण में ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर एक नया मुकाम बनाया है।

Gulshan by Gulshan
January 25, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Aryan Juyal
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Aryan Juyal : भारत में जहां टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का रोमांच छाया हुआ है, वहीं घरेलू क्रिकेट का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी भी सुर्खियों में है। इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े सितारे हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। इन दिग्गजों के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के एक युवा बल्लेबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच खेले जा रहे मैच में इस बल्लेबाज ने शानदार दोहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली है।

एलएसजी के खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक

उत्तर प्रदेश के कप्तान आर्यन जुयाल ने बिहार के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 256 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए। उनकी पारी में 18 चौके और 1 छक्का शामिल था। जुयाल के इस प्रदर्शन ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे को खुश कर दिया है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। यूपी की टीम ने उनकी इस शानदार पारी के दम पर अपनी पहली पारी 603/2 पर घोषित की।

RELATED POSTS

No Content Available

टीम को दिलाई बड़ी बढ़त

आर्यन जुयाल के दोहरे शतक के अलावा अभिषेक गोस्वामी ने 198 रन और करन शर्मा ने 118 रनों की पारी खेली। माधव शर्मा ने भी 63 रन का योगदान दिया। बिहार की पहली पारी 248 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद यूपी ने 602 रन बनाते हुए 354 रनों की बढ़त हासिल की।

यह भी पढ़ें : कंगना की मेहनत को सलाम, जानें फिल्म ने क्यों नहीं पूरी की उम्मीदें, क्या कह रहे दर्शक

युवा खिलाड़ी का सफर

आर्यन जुयाल ने 2018 में घरेलू क्रिकेट में कदम रखा था और 17 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। अब तक उन्होंने 25 फर्स्ट क्लास मैचों में 40 से अधिक की औसत से 1661 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। इनमें 2 दोहरे शतक भी शामिल हैं। वह 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने को तैयार हैं।

Tags: Aryan Juyal
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mumta Kulkarni: माथे पर तिलक,आँख में आंसू और गले मे रुद्राक्ष की माला के साथ इस अखाड़े में बनीं महामंडलेश्वर, जाने कैसे मिलती है ये पदवी

Mumta Kulkarni: माथे पर तिलक,आँख में आंसू और गले मे रुद्राक्ष की माला के साथ इस अखाड़े में बनीं महामंडलेश्वर, जाने कैसे मिलती है ये पदवी

Republic Day fact: गणतंत्र दिवस के मौक़े पर जाने इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें,जिनसे शायद आप भी है अनजान

Republic Day fact: गणतंत्र दिवस के मौक़े पर जाने इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें,जिनसे शायद आप भी है अनजान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version