‘मिस्ट्री गर्ल’ जो इंटरनेट पर धनाश्री से भी बड़ी स्टार, चहल के साथ आई नज़र, आखिर क्या है दोनों का रिश्ता ?

युजवेंद्र चहल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में पहुंचे थे, जहां उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आई।

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal : टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है, जब उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। यह मुकाबला दुबई में हुआ, जहां भारत ने न्यूजीलैंड के 251 रन के लक्ष्य को 49 ओवरों में हासिल किया। इस मौके पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी मैच देखने पहुंचे थे, हालांकि वह फिलहाल भारतीय टीम से बाहर हैं। चहल के साथ एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ भी नजर आई, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच रिश्तों में खटास की खबरें हाल ही में सामने आई थीं। इन दोनों के तलाक को लेकर कई खबरें भी आईं, लेकिन दोनों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चहल और धनश्री के बीच तलाक का मामला चल रहा है। वहीं, चहल को इस दौरान आरजे माहवाश के साथ देखा गया। चहल और माहवाश को पहले भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है।

भारत की जीत के बाद महवाश ने शेयर किया वीडियो

माहवाश ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, लेकिन इस बारे में दोनों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इस पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, और यूजर्स ने इस पर कई पोस्ट और रिएक्शन दिए हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्तों में दिक्कतें आने के बाद चहल कई बार आरजे माहवाश के साथ देखे जा चुके हैं, और एक बार तो दोनों डिनर पर भी गए थे।

क्या करती हैं महवाश ?

महवाश दिल्ली की एक रेडियो जॉकी हैं और इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में पहचान बना चुकी हैं। अपनी बेहतरीन आवाज और मनोरंजक स्टाइल के लिए प्रसिद्ध महवाश के सोशल मीडिया पर एक बड़ी फॉलोविंग है, और उनके इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। कहा जाता है कि महवाश को बिग बॉस और एक नेटफ्लिक्स सीरीज में काम करने का ऑफर मिला था।

यह भी पढ़ें : कानपुर में 4 करोड़ रूपए से अधिक का गन्ना डकार गए चूहे, ‘बेजुबान’ बने…

लेकिन किसी वजह से वह इस मौके का फायदा नहीं उठा पाईं। युजवेंद्र चहल और आरजे महवाश तब चर्चा में आए जब उन्हें क्रिसमस के मौके पर एक डिनर पार्टी में साथ देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के डेट करने की खबरें सामने आईं, लेकिन महवाश ने इन अफवाहों को पूरी तरह से नकारा किया था।

Exit mobile version