Sunday, April 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

“पिता मुझे जानते नहीं थे…प्रिया सरोज हुई थी काफी भावुक…” 2 साल बाद रिंकु सिंह ने बताई बड़ी बात

रिंकू सिंह ने दो साल बाद इस बात का खुलासा किया है कि आईपीएल में लगाए गए उनके पांच छक्कों ने न सिर्फ उनका करियर संवार दिया, बल्कि उनकी और प्रिया सरोज के रिश्ते को भी मजबूती दी। फिलहाल रिंकू एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Gulshan by Gulshan
September 11, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज
Rinku Singh
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Rinku Singh father death news

Cricket news:स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता कैंसर से लंबी जंग हारे हुआ निधन, परिवार और क्रिकेट जगत में शोक की लहर

February 27, 2026
मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी स्थगित

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी हुआ स्थगित

November 25, 2025

Rinku Singh : टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ रिंकू सिंह इस वक्त दुबई में हैं, जहां 14 सितंबर को भारत एशिया कप 2025 में पाकिस्तान से भिड़ेगा। लेकिन मैच से पहले रिंकू ने अपने निजी जीवन से जुड़ा एक अहम राज साझा किया है। रिंकू ने बताया कि कैसे आईपीएल में उनके ऐतिहासिक पांच छक्कों ने न सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में उन्हें पहचान दिलाई, बल्कि उनके और प्रिया सरोज के रिश्ते को भी मजबूती दी। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। दोनों की शादी इसी साल नवंबर में तय थी, लेकिन अब इसे संभवतः अगले साल तक टाल दिया गया है।

भावुक हुई थीं प्रिया

रिंकू सिंह ने यूट्यूबर राज शमनी से बातचीत में बताया कि आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में जब उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जमाए थे, तो उस समय प्रिया सरोज भावुक हो गई थीं और फोन पर रो पड़ी थीं। यह वही मुकाबला था जब कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे और रिंकू ने यश दयाल के ओवर में 5 छक्के लगाकर टीम को चमत्कारी जीत दिला दी थी। रिंकू ने बताया, “उस वक्त प्रिया के पिता को नहीं पता था कि मैं कौन हूं।

उन्हें क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन उस मैच के बाद चीज़ें बदलने लगीं।” उन्होंने आगे कहा कि नितीश राणा की पत्नी साची राणा ने उन्हें बताया था कि प्रिया फोन पर काफी भावुक हो गई थीं और रो रही थीं। रिंकू ने कहा, “वो दिन मेरे लिए बहुत खास था। उन पांच छक्कों ने मेरी पहचान बनाई, और मेरे रिश्ते को भी मज़बूती दी। मुझे लगा कि अब ज़िंदगी में चीज़ें कुछ आसान हो जाएंगी।” उन्होंने यह भी माना कि उस एक मैच ने उनके करियर की दिशा बदल दी।

रातोंरात मिली पहचान

यश दयाल के ओवर में रिंकू के 5 छक्कों ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उन्होंने कहा, “मैंने जो सालों मेहनत की थी, उसका इनाम मुझे उसी एक मैच में मिला। लोग मुझे जानने लगे, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ने लगे। मेरे लिए वो एक भावनात्मक और यादगार पल था।”

यह भी पढ़ें : लगातार बढ़त के बाद सोना गिरा धड़ाम, जानें क्या हैं आज के ताजा भाव…

अगले साल कर सकते हैं शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने जून 2025 में सगाई की थी। दोनों की शादी इस साल नवंबर में होनी थी, लेकिन अब खबर है कि यह समारोह अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। रिंकू सिंह का यह खुलासा उनके फैंस के लिए न सिर्फ एक रोमांटिक कहानी है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे खेल के मैदान पर मिली जीत, जीवन के अन्य रिश्तों को भी गहराई दे सकती है।

Tags: rinku singh
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Rinku Singh father death news

Cricket news:स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता कैंसर से लंबी जंग हारे हुआ निधन, परिवार और क्रिकेट जगत में शोक की लहर

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

Rinku Singh Father Passes Away:टीम इंडिया के उभरते सितारे Rinku Singh के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया। वह...

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी स्थगित

मंधाना की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली, IPL स्टार रिंकू सिंह का विवाह भी हुआ स्थगित

by Kanan Verma
November 25, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी टलने की खबर के बाद चर्चा यह...

Rinku Singh

‘D कंपनी’ का खौफ! क्रिकेटर रिंकू सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, वेस्टइंडीज से पकड़े गए 2 गुर्गे

by Mayank Yadav
October 9, 2025

Rinku Singh Threat: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह ('डी कंपनी')...

Rinku Singh

शादी से पहले किसके हनीमून पर जा चुके हैं रिंकू…जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर

by Gulshan
September 10, 2025

Rinku Singh : क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी हमेशा से ही लोगों की दिलचस्पी का केंद्र रही है — वो क्या...

यूपी-T20 : रिंकू सिंह और स्वास्तिक चिकारा ने बल्ले से मचाही तबाही, मेरठ मेवरिक्स ने नोएडा किंग्स पर दर्ज की जीत

यूपी-T20 : रिंकू सिंह और स्वास्तिक चिकारा ने बल्ले से मचाही तबाही, मेरठ मेवरिक्स ने नोएडा किंग्स पर दर्ज की जीत

by Vinod
September 1, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में यूपी टी20 लीग 2025 खेली जा रही है। अब तक...

Next Post
Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

Ayodhya News

Ayodhya News : 1 साल में 327 करोड़ की आमदनी, राम मंदिर में भक्तों ने दिया दान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist