Cricket news:स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता कैंसर से लंबी जंग हारे हुआ निधन, परिवार और क्रिकेट जगत में शोक की लहर

रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से निधन हो गया। वह यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे। पिता की तबीयत बिगड़ने पर रिंकू टीम छोड़कर घर लौटे थे। क्रिकेट जगत में शोक है।

Rinku Singh father death news

Rinku Singh Father Passes Away:टीम इंडिया के उभरते सितारे Rinku Singh के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से लड़ रहे थे। उनकी हालत काफी समय से नाजुक बनी हुई थी। हाल ही में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के Yatharth Hospital में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनकी किडनी भी ठीक से काम नहीं कर रही थी, इसलिए उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए थी। बीमारी काफी गंभीर हो चुकी थी और हर संभव इलाज किया जा रहा था, लेकिन आखिरकार उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पिता की खबर सुनते ही लौटे रिंकू

पिता की तबीयत ज्यादा खराब होने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह को टीम का साथ छोड़कर तुरंत घर लौटना पड़ा। 24 फरवरी को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का अभ्यास सत्र तय था। हालांकि रिंकू इसमें शामिल नहीं हुए और सीधे नोएडा पहुंच गए। उस दिन बाकी खिलाड़ी प्रैक्टिस में व्यस्त रहे, लेकिन रिंकू अपने परिवार के साथ रहे।

टूर्नामेंट में सीमित मौका

28 साल के रिंकू सिंह अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें ICC Men’s T20 World Cup के ग्रुप मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था। वह सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम का हिस्सा रहे। हालांकि इस बार उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

जिंबाब्वे के खिलाफ मैच से पहले वह दोबारा टीम से जुड़ गए थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिल सकी। अब पिता के निधन की खबर से पूरे क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है। साथी खिलाड़ी और फैंस उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं।

परिवार के लिए कठिन समय

पिता का जाना किसी भी बेटे के लिए बड़ी क्षति होती है। रिंकू सिंह इस समय गहरे दुख में हैं। परिवार और करीबी लोग उनके साथ खड़े हैं। क्रिकेट से जुड़े कई लोगों ने भी संवेदना व्यक्त की है। यह वक्त उनके लिए बेहद भावुक और मुश्किल भरा है।

Exit mobile version