Site icon News1India

Rinku Singh Wedding: 4 दिसंबर को प्रिया सरोज से शादी करेंगे रिंकू सिंह, शाहरुख खान समेत कई बड़े मेहमानों को न्योता

rinku singh wedding

Rinku singh wedding :रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। समारोह में बड़े नेता, बॉलीवुड सितारे और क्रिकेटर शामिल होने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। शादी से जुड़ी रस्में 3 दिसंबर से शुरू होंगी। दोनों परिवार 2 दिसंबर को ही लखनऊ पहुंच जाएंगे।

होटल रमाडा में होंगी शादी की रस्में

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का कार्यक्रम लखनऊ के होटल रमाडा में आयोजित होगा। यहां मेहंदी, पूजा और शादी की दूसरी पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी। इस समारोह में करीब 2 हजार से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। खास बात यह है कि मेहमानों के लिए पूरी तरह शाकाहारी भोजन तैयार किया जाएगा।

पीएम मोदी, योगी और अखिलेश को न्योता

इस शादी में राजनीति और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों को बुलाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा गया है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, चिराग पासवान, किरेन रिजिजू और कमलेश पासवान समेत करीब एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। लगभग 90 सांसदों और विधायकों को न्योता भेजे जाने की जानकारी है।

शाहरुख खान समेत कई क्रिकेटर होंगे मेहमान

शादी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी आमंत्रित किया गया है। क्रिकेट जगत से सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ियों को न्योता भेजा गया है।

दरअसल, रिंकू सिंह ने बताया था कि शाहरुख खान ने उनकी शादी में आने और उनके साथ डांस करने का वादा किया था। अब देखना होगा कि शाहरुख इस खास मौके पर पहुंचते हैं या नहीं।

प्रिया सरोज पहनेंगी खास बनारसी साड़ी

शादी के लिए प्रिया सरोज ने खास बनारसी साड़ियां और ज्वेलरी तैयार करवाई है। उन्होंने दिल्ली और लखनऊ से अपने शादी के कपड़ों की खरीदारी की है। जयमाल के दौरान वह अपने क्षेत्र पिंडरा की स्थानीय ज्वेलरी पहनेंगी। इसके अलावा दिल्ली के पीसी ज्वेलर्स और बनारस के मोहम्मद जुबेर से भी गहने खरीदे हैं।

Exit mobile version