IND vs AUS 2024 : रोहित शर्मा का सिडनी टेस्ट से बाहर होना अब निश्चित हो गया है। 3 जनवरी से शुरू होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले में रोहित की जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी संभालेंगे और शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा। हाल ही में रोहित शर्मा की फॉर्म काफी खराब रही है। उन्होंने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया था, और अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी 3 टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। उनकी खराब फॉर्म का असर भारत पर भी पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप पर्थ में टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया एडिलेड और मेलबर्न में हार गई।
रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट से बाहर, कोच ने लिया बड़ा और कठोर फैसला, जानें इस बात में कितनी है सच्चाई?

