Aryan Bangar : पूर्व क्रिकेटर का बेटा बना लड़की, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई हैरानी

Aryan Bangar : संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो मे उन्होंने अपने हर्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी बताई है।

Aryan Bangar

Aryan Bangar : सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे उनके हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन की स्टोरी बताई जा रही है।  वायरल वीडियो मे बताया गया कि 10 महीने पहले वह लड़के थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से लड़की बन गए है। इतना ही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है, बात दे आर्यन बांगर ने खुद इस की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, उनकी यह फोटो विराट कोहली, एमएस धोनी और आर्यन के पिता संजय बांगर के साथ दिख रही है।

आर्यन पेशेवर क्रिकेटर

आर्यन बांगर भी अपने पिता संजय बांगर की तरह एक पेशेवर क्रिकेटर हैं, और यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है। हालांकि, उन्हें अभी तक भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। एक वायरल वीडियो में बताया गया है कि पिछले 10 महीनों में उनका सफर कुछ अलग रहा, क्योंकि वह हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के दौर से गुजर रहे थे, लेकिन अब वह काफी खुश हैं।

इंग्लैंड में रहते है आर्यन

आर्यन वर्तमान में इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में रहते हैं, जहां वह काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी मिली है कि उन्होंने काउंटी क्रिकेट में 145 रन की शानदार पारी खेली थी।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : गंदे दांतों की वजह से विवियन डीसेना हुए ट्रोल, पत्नी नूरान ने ट्रोलर्स को लगाई जमकर फटकार, सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा

इस पूरे मामले पर आर्यन के पिता, संजय बांगर, की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है। संजय बांगर ने भारत के लिए 12 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 18 पारियों में 29.37 की औसत से 470 रन बनाए।

Exit mobile version