Site icon News1India

SL vs NZ : एक खिलाड़ी जिसने अपने डैब्यू मैच में ही ऐसा क्या कमाल कर दिखाया की उसकी जमकर हो रही है चर्चा

SL vs NZ

SL vs NZ : श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को एक पारी और 154 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया है। गॉल में हुए इस मुकाबले में श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में प्रभात जयसूर्या ने बेहतरीन खेल दिखाया, जबकि दूसरी पारी में डेब्यू कर रहे निशान पेरिस ने कमाल कर दिया। उन्होंने इस पारी में 6 विकेट चटकाए और साथ ही 25 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

उपुल चंदाना को पीछे छोड़ मचाया धमाल

गॉल टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ (SL vs NZ) दूसरी पारी में निशान पेरिस ने 170 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही, वह श्रीलंका के लिए टेस्ट में डेब्यू करते हुए चौथा सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 25 साल पुराना उपुल चंदाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करते हुए 179 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

इस सूची में पहले स्थान पर प्रभात जयसूर्या का नाम है, जिन्होंने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 18 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर प्रवीण जयविक्रमा का नाम है।

15 साल बाद न्यूज़ीलैंड को पछाड़कर पाई जीत
श्रीलंका ने दूसरी बार न्यूजीलैंड को पारी के अंतर से हराया है। इससे पहले 1998 में गॉल में ही श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पारी और 16 रन से हराया था। दोनों देशों के बीच अब तक 40 टेस्ट सीरीज हो चुकी हैं। 15 साल बाद न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, श्रीलंका ने 2009 में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था।
https://twitter.com/OfficialSLC/status/1840268128829485276
Exit mobile version