Site icon News1India

Operation honeymoon update पति-पत्नी प्रेमी और mystery man मामले में आया नया ट्वीस्ट आखिर कौन है वह

Sonam Murder Mystery Twist-मेंघालय में हुए इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रोज़ नए राज़ सामने आ रहे हैं। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और बाकी तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। शुरुआती जांच में यही साफ हुआ कि सोनम ने ही राज कुशवाह और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाई। वजह थी। विधवा होकर राज से शादी करना। लेकिन अब कहानी में एक नया मोड़ आ गया है।

क्या राज सिर्फ एक मोहरा था?

पुलिस को अब शक है कि राज कुशवाह असली मास्टरमाइंड नहीं है, बल्कि उसे सिर्फ इस्तेमाल किया गया। सोनम और राज एक-दूसरे को हत्याकांड का ज़िम्मेदार बता रहे हैं। वहीं,रिपोर्ट बताती है कि असली साजिश सोनम ने ही रची थी। उसने राज से शादी का वादा किया और बाकी लोगों को पैसे का लालच देकर अपने पति की हत्या करवा दी।

अब इस मामले में एक ‘मिस्ट्री मैन’ का नाम भी सामने आया है।जितेंद्र रघुवंशी। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र के नाम पर बैंक खातों से लाखों रुपये का लेन-देन हुआ है। शक है कि सोनम हवाला के ज़रिए पैसे भेज रही थी, और राज उसके लिए यह काम कर रहा था। हालांकि, इंदौर पुलिस ने अभी जितेंद्र की पहचान की पुष्टि नहीं की है।

सोनम और हवाला कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि राज, सोनम के बिज़नेस से जुड़ा हुआ था और पैसे के लेन-देन का काम भी वही देखता था। पुलिस को इस बात के सबूत मिले हैं कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए राज को पैसे दिए थे, जिससे उसके साथी शिलॉन्ग तक गए।

परिवार के दावे और शक

सोनम का परिवार अब यह दावा कर रहा है कि राज और सोनम के बीच कोई प्यार-वाला रिश्ता नहीं था। सोनम का भाई गोविंद कहता है कि सोनम हर साल राज को राखी बांधती थी। लेकिन फिर सवाल उठता है अगर रिश्ता नहीं था, तो हत्या क्यों की? गोविंद ने बताया कि जितेंद्र रघुवंशी उनका मौसेरा भाई है और पढ़ा-लिखा नहीं है। उसके बैंक खाते का इस्तेमाल परिवार करता था। उनका कहना है कि जितेंद्र का हवाला से कोई लेना-देना नहीं है।

जांच का अगला कदम

अब पुलिस सोनम और अन्य आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी ताकि सबूत इकट्ठा किए जा सकें। साथ ही, आरोपियों को इंदौर लाकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इंदौर में सोनम ने किस-किस से मुलाकात की, ये भी पता लगाया जाएगा।

जब जेल में सोनम को वीडियो कॉल पर राज से मिलाया गया तो वह फूट-फूटकर रोने लगी और गुनाह कबूल कर लिया।

Exit mobile version