विनोद कांबली की हालत में सुधार, साल के आखिरी दिन मस्ती भरे अंदाज में आए नजर

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत अब काफी बेहतर है। ठाणे के अस्पताल से उनका एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चक दे इंडिया गाने पर डांस करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस जोशीले अंदाज को देखकर खुश हो रहे हैं।

Vinod Kambli

Vinod Kambli : पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। कांबली, जो हाल ही में अपनी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे,पिछले कई दिनों से ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कांबली की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा हैैं। उनकी हालत में सुधार देखकर डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ भी खुश हैं।

अस्पताल में मस्तीभरा माहौल

सोशल मीडिया पर इन दिनों कांबली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के कमरे में गाने गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया के जोश भरे गाने पर डांस किया। उनके साथ अस्पताल का स्टाफ भी मस्ती में झूमता दिखा। इस वीडियो ने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

कांबली के इलाज में मिला पूरा समर्थन

काफी समय से आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे कांबली को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब डॉक्टरों ने उनका पूरा इलाज मुफ्त में करने का फैसला किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कांबली भारतीय क्रिकेट के हीरो रहे हैं, इसलिए उनकी देखभाल करना हमारा फर्ज है।

धीरे-धीरे लौट रही है सेहत

कांबली की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें शुरुआत में पेशाब से जुड़ी समस्या थी, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए थे। समय पर इलाज मिलने के बाद अब उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।

प्रशंसकों का मिल रहा भरपूर प्यार

कांबली के फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उनके वीडियो पर प्यारे-प्यारे मैसेज भी लिख रहे हैं। अस्पताल में कांबली का यह जोशीला अंदाज सभी को उनके पुराने क्रिकेटिंग दिनों की याद दिला रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने फैंस से मिलेंगे।

Exit mobile version