बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

WTC टेबल में भारत की बड़ी छलांग, श्रीलंका को हराते ही फाइनल की राह हुई आसान

गॉल टेस्ट में श्रीलंका को हराकर भारत WTC टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। पडिक्कल के शतक और सुथार के 10 विकेट ने जीत दिलाई। अब भारत की नजर फाइनल की जगह मजबूत करने पर है।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में शानदार वापसी की है। इस जीत के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। साथ ही WTC पॉइंट्स टेबल में भी टीम इंडिया को बड़ा फायदा हुआ है।

पडिक्कल का शतक और सुथार के 10 विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का कप्तान शुभमन गिल का फैसला सही साबित हुआ। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 167 रन की शानदार पारी खेली और भारत को पहली पारी में 462 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

RELATED NEWS

No Content Available

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा।

इस पारी में ऋषभ पंत ने तेज अर्धशतक लगाया। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय स्पिन के सामने टिक नहीं सकी।

मानव सुथार ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह विकेट लिए। उन्होंने पूरे मैच में 10 विकेट लेकर भारत की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर खत्म हो गई।

WTC टेबल में 5वें नंबर पर पहुंचा भारत

श्रीलंका के खिलाफ जीत से भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ। 10 मैचों में पांच जीत, चार हार और एक ड्रॉ के बाद भारत के 64 अंक हो गए हैं। टीम का PCT 53.33 फीसदी है और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

वहीं, इस हार के बाद श्रीलंका की स्थिति कमजोर हुई है। पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ उसके 20 अंक हैं और PCT 33.33 फीसदी है। श्रीलंका अब छठे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया अभी भी टॉप पर

WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया अभी भी पहले स्थान पर बना हुआ है। उसने नौ मैचों में सात जीत हासिल की हैं और उसके 84 अंक हैं। टीम का PCT 77.77 फीसदी है।

दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे और बांग्लादेश चौथे नंबर पर है। इंग्लैंड सातवें, पाकिस्तान आठवें और वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर है।

अब कोलंबो और न्यूजीलैंड की बारी

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के SSC मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

WTC के इस चक्र का अंत अगले साल भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के साथ होगा। गॉल की जीत ने भारत की फाइनल की उम्मीदों को जरूर मजबूत किया है, लेकिन आगे हर टेस्ट बेहद अहम रहने वाला है।

Tags: India Test CricketWTC Points Table
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist