News1India

Ahmednagar: शेवगांव में धार्मिक यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प 8 पुलिसकर्मी घायल

अहमदनगर जिले के शेवगांव से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। रविवार की रात (कल) एक धार्मिक यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसा और जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव के कारण कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, इस हिंसा में 8 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। इस वारदात की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

ये वारदात औरंगाबाद और अहमदनगर शहर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूरी पर हुई है। वहीं हालात को देखते हुए शहर की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 50 लोगों को कस्टडी में लेकर पुछताछ कर रही हैं। बता दें, छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर कल शाम को एक धार्मिक यात्रा निकाली जिसके दौरान एक समूह ने यात्रा पर पथरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एक धार्मिक स्थल पर दूसरे समूह की तरफ से भी पथरबाजी शुरु हो गई जिसके कारण हिंसा भड़क गई।

 

Exit mobile version