Site icon News1India

Aligarh News: अलीगढ़ में दवा व्यापारी के बेटे ने कार में की खुदकुशी अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ बाज़ार हुए बंद

Aligarh suicide

Aligarh News: अलीगढ़ की ये खबर सच में दिल दहलाने वाली है।22 साल का लड़का अपनी जान देने पर मजबूर हो गया। अलीगढ़ में एक युवा कारोबारी का बेटा समीर यादव अपनी जिंदगी सीने में गोली मार कर खत्म कर चुका है।इस बात से पूरे अलीगढ़ में सनसनी फैली हुई है। इस हादसे के बाद अकराबाद कस्बे में बहुत ही ज़्यादा अफसोस का माहौल है।जिससे वहां की बाजार भी बंद रहेगी।

क्या हुआ था उस रात?

रविवार की रात समीर अपने पिता के साथ दुकान से घर लौटा। कुछ देर बाद उसने जिम जाने की बात कहकर घर से निकलने की इजाज़त ली। मगर जब वो रातभर वापस नहीं आया, तो परिवार ने उसे फोन किया। पहले तो परिवार ने सोचा कि वो दोस्तों के साथ होगा, लेकिन जब सुबह तक कोई खबर नहीं मिली, तो चिंता बढ़ गई।

गाड़ी में मिला शव

सोमवार सुबह टहलने निकले लोगों ने तालानगरी के पास एक खड़ी टाटा नेक्सॉन कार में समीर को देखा। गाड़ी अंदर से लॉक थी और ड्राइविंग सीट पर वो बेहोशी की हालत में दिखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को बुलाकर गाड़ी खुलवाई। अंदर देखा तो समीर के सीने में गोली लगी थी।

पुलिस जांच और शुरुआती बातें

मौके पर एक अवैध पिस्टल मिली। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।पुलिस को शुरुआती जांच में मामला प्रेम से जुड़ा लग रहा है। मोबाइल और कॉल डिटेल की जांच चल रही है।

परिवार का दुख और अकराबाद में शोक

समीर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार ने बताया कि वो पढ़ाई के साथ पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था। उसकी दादी पहले अकराबाद की प्रधान रह चुकी हैं और पिता का सपा से भी नाता है। इस दुखद हादसे के बाद कस्बे का बाजार भी बंद रहा और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Exit mobile version