Site icon News1India

चाची से अवैध संबंध का घातक नतीजा… चाची के लिए प्रेम ने करवाया सफाया

Barmer

Barmer News: राजस्थान के Barmer से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के रामसर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मौके पर मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया और हत्या की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने जांच के लिए युवक का फोन अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या की जानकारी सबसे पहले 5 वर्षीय बच्ची को लगी। वह युवक को जगाने के लिए छत पर पहुंची तो वह जोर-जोर से रोने लगा। इसके बाद जब बच्ची की मां और मौसी छत पर पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मृतक का नाम जोगाराम 

वह पुणे में अपने भाई के साथ दुकान पर काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। फोन ने खोला राज पुलिस ने हत्या के बाद जोगाराम का फोन जब्त कर लिया। जोगाराम की हत्या क्यों की गई, इसकी जांच में मृतक का मोबाइल पुलिस के लिए सबसे बड़ी मदद साबित हुआ। मोबाइल से मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की चाची से पूछताछ की। शुरुआत में तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन Barmer पुलिस की सख्ती के बाद वह टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली।

चाची के नाबालिग से थे संबंध 

जोगाराम की हत्या उसके नाबालिग दोस्त और चाची ने मिलकर की थी। जोगाराम के अपनी चाची से अवैध संबंध थे। इस दौरान जोगाराम ने चाची के वीडियो और अश्लील तस्वीरें बनाकर अपने पास रख ली थी। जब जोगाराम पुणे में था, तब उसकी चाची ने उसके नाबालिग दोस्त से संबंध बनाए थे।

Assam: नाबालिग लड़की से रेप मामले में दरिंदे ने डूबकर दी जान, सीन रिक्रिएट करते समय तालाब में कूदा

इसलिए चाची ने कर दी हत्या 

कुछ दिन पहले जब जोगाराम पुणे से Barmer लौटा तो उसे पता चला कि उसकी चाची का एक नाबालिग से अवैध संबंध है। इसके बाद एक दिन जोगाराम ने चाची से जबरन संबंध बनाने की जिद की लेकिन चाची ने मना कर दिया। इसके बाद जोगाराम ने चाची को धमकी दी कि अगर उसने संबंध नहीं बनाए तो वह फोटो और वीडियो लीक कर देगा। इसके बाद चाची ने जोगाराम की हत्या की साजिश रची। उसने रात में छत पर सो रहे जोगाराम की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में चाची और नाबालिग दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version