Site icon News1India

कन्हैयालाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, किए गए 26 वार और 13 जगह काटा

Kanhaiya Lal Post Mortem Report: राजस्थान के उदयपुर में मंगवल को हुए क़त्ल में नूपुर शर्मा के समर्थन करने वाले हिन्दू शख्स कन्हैयालाल तेली की गला रेत कर हत्या कर दी गई है.

कन्हैयालाल के शव का राजकीय एमबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टेम की रिपोर्ट सामने आ गई है और शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। घर पर बड़ी संख्या में जुटी भीड़ और नारेबाजी के बीच परिजनों के चीत्कार से इलाका गूंज उठा। इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हमलावरों की क्रूरता सामने आई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कातिलों ने धारदार हथियारों से कन्हैया पर 26 वार किए थे। उनके शरीर पर 13 कट के गहरे घाव पाए गए हैं। इनमें से अधिकतर गर्दन के आसपास हैं। बताया जा रहा है कि गर्दन को शरीर से अलग करने की पूरी कोशिश की गई थी।

Exit mobile version