Site icon News1India

राजधानी एक्सप्रेस से सोने से बनी नाव बरामद, जांच में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

गुवाहाटी। जीआरपी ने अभियान चलाकर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से सोने की नाव बरामद की है। इस सोने की नाव को जीआरपी ने राजधानी एक्सप्रेस से बरामद किया है। जांच में पता चला कि ये नाव नकली सोने की बनी है।

जीआरपी ने बुधवार को बताया है कि नकली सोने की नाव के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिहार के रहने वाले आकाश कुमार के रूप में हुई है। नागालैंड की व्यावसायिक राजधानी डिमापुर से ये नकली सोने की नाव आकाश बिहार ले जा रहा था, जिसे राजधानी एक्सप्रेस में जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया।

असम में लखीमपुर जिले में आए दिन नकली सोने से बनाई गई नाव, ईसाई धर्म का प्रतीक चिह्न क्रॉस, हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बरामद होती है। बरामद सोने की नाव के बारे में माना जा रहा है कि ये नकली सोने की हो सकती है। फिलहाल उसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version