Site icon News1India

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

Congress

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन को आज (रविवार, 14 दिसंबर 2025) दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली के साथ तेज कर रही है। इस ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली के माध्यम से कांग्रेस सरकार और निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें सीधे कठघरे में खड़ा करेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें प्रियंका गांधी वाद्रा और सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

यह प्रदर्शन लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई तीखी बहस के कुछ ही दिनों बाद हो रहा है। पार्टी ने देशभर से ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए हैं, जिसे रैली के बाद राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।

राहुल गांधी और खरगे करेंगे रैली को संबोधित

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस रैली को संबोधित करने की संभावना है। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी रैली में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

55 लाख हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे

Congress महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि पार्टी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ देशभर में अभियान चलाकर करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने सबूतों के साथ दिखाया है कि वोट चोरी कैसे हो रही है। उन्होंने गृह मंत्री को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया।”

वेणुगोपाल ने आगे बताया कि रैली के बाद कांग्रेस राष्ट्रपति से मिलने का अनुरोध करेगी और उन्हें 5.5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपेगी। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए एक जनआंदोलन है।

लोकसभा में बहस के बाद प्रदर्शन तेज

यह रैली लोकसभा में चुनाव सुधारों और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस के कुछ ही दिनों बाद हो रही है। Congress का आरोप है कि चुनावी प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताएं हो रही हैं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह रैली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे के साथ आयोजित की जा रही है, क्योंकि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है। वहीं, भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दावा किया है कि इस रैली में लाखों लोग शामिल होंगे और इसमें महागठबंधन के घटक दलों के नेता भी शामिल हो सकते हैं।

चौंकाने वाला ‘कुर्मी दांव’: पंकज चौधरी UP BJP अध्यक्ष, अखिलेश की PD-A चाल पर PM मोदी का पलटवार!

Exit mobile version