Site icon News1India

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक से ED की पूछताछ, शिवसेना और एनसीपी नेताओं ने बताया राजनीतिक द्वेष में कार्रवाई

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय एनसीपी नेता और उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ कर रहा है। बुधवार सुबह ED के अधिकारी नवाब मलिक के बंगले पर पहुंचे और पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गए। आरोप है कि प्रॉपर्टी डील के एक मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर ने नवाब मलिक का नाम लिया है। इस मामले में अब नवाब मलिक से पूछताछ की जा रही है। इस बीच शिवसेना और एनसीपी दोनों ने इसे राजनीतिक रंग देना शुरू कर दिया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को जिस तरह से ED के लोग उनके घर जाकर लेकर गए हैं, यह महाराष्ट्र सरकार के लिए चुनौती है। पुराने मामलों को निकालकर सबकी जांच हो रही है। आप जांच कर सकते हैं, 2024 के बाद आप की भी जांच होगी। आने वाले दिनों में मैं सभी खुलासे करने जा रहा हूं। इसके लिए मुझे कितनी भी बड़ी कीमती क्यों ना चुकानी पड़े।

एनसीपी नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा, बहुत दिन से बीजेपी के नेता ट्वीट कर रहे थे, जो ये षड्यंत्र कर रहे थे वो हो रहा है। बिना किसी नोटिस के महाराष्ट्र के मंत्री को घर से ईडी के दफ्तर लेकर गए। ये महाराष्ट्र का अपमान है।

Exit mobile version