Site icon News1India

गोरखपुर में महिला डॉक्टर से 20 लाख की मांगी रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

गोरखपुर के बड़हलगंज कस्बे में दुर्गावती हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। महिला डॉक्टर को एक खत आया, जिसमें तीन दिनों के अंदर पैसे देने को कहा गया। साथ ही धमकी दी गई कि अगर पैसे समय पर नहीं दिया तो जान गवानी पड़ेगी।

दुर्गावती हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर को जब ये लेटर मिला, तो वो दहशत में आ गई। डॉक्टर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद खत को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरूआती जांच में बताया कि खत 25 सितंबर को गोला बाजार पोस्ट ऑफिस से पोस्ट किया गया था। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी गई है। जल्द ही लेटर लिखने और रंगदारी की धमकी देने वाले को पकड़ लिया जाएगा। और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खत में लिखा हुआ है कि ”आपको सूचित करना पड़ रहा है कि ​हमें 20 लाख रुपए की आवश्यकता है। कृपया करके दे दें। तीन दिनों के अंदर अगर रुपए नहीं मिले तो खैर नहीं होगी। वरना आपको जान से मारना पड़ेगा। आपका..खुर्शिद नदीम वार्ड नंबर 7, गोला बाजार, गोरखपुर।”

इस धमकी भरे रंगदारी के खत के बाद से अस्पताल में डर का माहौल है। महिला डॉक्टर से पहले भी हॉस्पिटल संचालक सर्जन डॉ. मनोज यादव को भी दो बार रंगदारी की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में इसी अस्पताल की डॉक्टरों को रंगदारी की धमकी मिलना, बेहद गंभीर मामला दिखाई दे रहा है।

 

Exit mobile version