Guru Randhawa Gym Firing: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित गुरु रंधावा के जिम में मंगलवार रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित सिंगर Guru Randhawa के जिम में कथित तौर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया पर Lawrence Bishnoi गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
