Site icon News1India

इस कसाई ने महिला को काटने के बाद शव के किए टुकड़े, हड्डियों को पीसा फिर कुकर में पकाकर हजम कर गया मांस

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हैदराबाद में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी। यहां पति ने अपनी पत्नी की पहले बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद कसाई ने पत्नी की लाश के अनगिनत टुकड़े किए। हड्डियों को मूसल से पीसा। फिर मांस को टुकड़े-टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला। तीन दिन तक शव के टुकड़ों की इसी तरह से कूकर में पकाने के बाद आरोपी उन्हें एक बैग में भरकर झील में फेंक कर घर चला गया। उधर, बेटी की लापता होने पर उसके माता-पिता ने पुलिस में जाकर गुमशुदकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो शातिर कह हैवानियत की स्टोरी बाहर आई। आखिर में पुलिस ने आरोपी को पति को अरेस्ट कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया।

महिला के माता-पिता ने दर्ज करवाया केस

हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में सुरक्षा गार्ड के रूप गुरु मूर्ति नौकरी करता है। गुरु मूर्ति पूर्व सैनिक भी रह चुका है। गुरु मूर्ति अपनी पत्नी 35 वर्षीय वेंकट माधवी और दो बच्चों के साथ वेंकटेश्वर कॉलोनी में रहता था। 16 जनवरी को गुरु मूर्ति की पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। आरोपी ने पत्नी के माता-पिता को पत्नी के घर से भाग जाने की जानकारी दी। माधवी के माता-पिता बेटी के ससुराल पहुंचे। दमाद से बातचीत के बाद वह थाने जाकर 17 जनवरी की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें उसके पति पर शक हुआ। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने जघन्य अपराध कबूल कर लिया।

जांच के बाद पकड़ा गया आरोपी

मीरपेट के पुलिस निरीक्षक नागराजू ने कहा कि 17 जनवरी को सुबम्मा नाम की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी माधवी लापता हो गई है। उसकी शादी 13 साल पहले गुरुमूर्ति से हुई थी। 15 जनवरी को पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद माधवी अचानक घर से लापता हो गई। पुलिस निरीक्षक नागराजू ने बताया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के लिए शातिर ने बाथरूम में अपनी पत्नी के शव के टुकड़े किए और उसके टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला। उसने हड्डियों को अलग किया, उन्हें मूसल से पीसकर फिर से उबाला। तीन दिनों तक कई बार मांस और हड्डियों को पकाने के बाद उसने कथित तौर पर उन्हें पैक करके झील में फेंक दिया।

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

मीरपेट में महिला के लापता होने के मामले में एलबी नगर के डीसीपी ने बताया कि 17 जनवरी को एक गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने कबूल कर लिया है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसने उसके शरीर के अंगों को काट दिया और उन्हें झील में फेंक दिया। हम सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। पुलिस ने झील से शव के टुकड़े भी बरामद कर लिए हैं। उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या किस वजह से की, इसके बारे में पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई।

Exit mobile version