Site icon News1India

डॉक्टर के घर में 13000 अश्लील वीडियो, बच्चों-महिलाओं की लेता था नग्न तस्वीरें और बेहोश करके बनाता था संबंध

In US

In US: डॉक्टरों को धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। अगर डॉक्टर न होते तो (In US) मरीजों का इलाज संभव नहीं होता और इंसान की जान खतरे में पड़ जाती। अमेरिका में एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। डॉक्टर अपने पेशे का फायदा उठाकर बच्चों और महिलाओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाता था। उस पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

अस्पताल और घर में चोरी-छिपे लगाया जा रहा था कैमरा

40 वर्षीय भारतीय डा. ओमैर एजाज ने पिछले कई सालों से अमेरिका (In US) में सैकड़ों बच्चों और महिलाओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाए हैं। 8 अगस्त को पुलिस ने उसे इस मामले में गिरफ्तार किया था। उसने अस्पताल के कमरे, बाथरूम, चेंजिंग रूम और यहां तक कि अपने घर में भी कैमरे छिपा रखे थे।

पत्नी ने डॉक्टर को पकड़ा

डॉक्टर की पत्नी ने उसकी काली करतूत का खुलासा किया। पत्नी को बच्चों और महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले। फिर उसने ये सामग्री पुलिस को सौंप दी। गिरफ्तारी से पहले डॉक्टर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। डॉक्टर बेहोश या सो रही महिलाओं के साथ सेक्स करता था।

ये सामग्रियाँ डॉक्टर के घर से मिली

इस बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की पूरी तरह से जाँच करने में महीनों लग जाएँगे। जब पुलिस ने डॉक्टर के घर में तलाशी अभियान चलाया तो एक कंप्यूटर, फ़ोन, 15 डिवाइस और एक हार्ड ड्राइव में 13,000 अश्लील वीडियो मिले। पुलिस सभी सामग्रियाँ की जाँच कर रही है।

Entertainment News : उर्फी जावेद की ये कैसी ड्रेस जिसे पहनकर वो आग में झुलसने से बाल-बाल बची

Exit mobile version