News1India

Jharkhand: गढ़वा के खुरी में 70 साल की वृद्धा की बेरहमी से हत्या, गांव वालों का दावा जादू- टोना करती थी महिला

झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा (Garhwa) जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएगे..दरअसल गढ़वा (Garhwa) जिले के खुरी गांव ( Khuri Village) में एक 70 साल की महिला बेरहमी से हत्या कर दी गई..

 70 साल की महिला का गुनाह महज इतना थी कि गांव वालो को उस पर शक था कि वो जादू टोना करती है..इसी शक के चलते गांव वासियों ने पहले वृद्धा महिला को घसीटते हुए घर से बाहर निकाला और फिर पीट-पीट कर उसकी जान ले ली..

 वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात चिनिया थाना क्षेत्र के खुरी गांव से सामने आई है..उन्होंने बताया कि महिला के परिवार ने मामले की शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि रविवार रात करीब 8:30 बजे 5 लोग उसे घर से बाहर ले करीब 200 मीटर दूर ले गए ले गए..और लाठियों से पीट-पीट कर मार जान ले ली..फिलहाल पुलिस ने मामले की पूछताछ के लिए गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है..

 इस पर परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला हमलावरों से रहम की भीख मांगती रही..लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा और वो तब तक उस पर लाठियों के मारते रहे, जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया..

 फिलहाल महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है..वहीं एक पुलिस अधिकारी कहना है कि जादू टोने के शक में हत्या झारखंड की प्रमुख सामाजिक बुराई है.. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, 2001 और 2020 के बीच जादू टोने के शक में कुल 590 लोग मारे गए..जिसमें से ज्यादातर महिलांए है..

Exit mobile version