Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
इश्क़ की राह में रोड़ा बन रहे पति को कविता ने उतारा मौत के घाट

Mumbai: इश्क़ की राह में रोड़ा बन रहे पति को कविता ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने प्रेमी संग पत्नी को किया गिरफ्तार

मुंबई से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है। जहां पति पत्नी के रिस्ते को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। आपको बता दें, एक महिला और उसके दोस्त को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रंसग के चलते अपने पति के खाने में आर्सेनिक और थैलियम मिलाती थी, जिसके कारण 3 सितंबर को कमल कांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 17 दिन बाद उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को 8 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है|

कविता पति के खाने में आर्सेनिक और थैलियम मिलाती थी

खबर सपनों के महा नगरी मुंबई से है। जहां एक आरोपी पत्नी जिसका नाम कविता बताया जा रहा है, अपने प्रेमी हितेश के संग मिलकर अपने पति के खाने में आर्सेनिक और थैलियम मिलाती थी।ये दोनों रसायन जहर का काम करते है| जिसके बाद पति कमल कांत शाह की तबीयत अचानक से खराब होने लगी। और उसे 3 सितंबर 2022 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के 17 दिन बाद ही कमल कांत शाह की मौत हो गई|

कमल की मौत के बाद डॉक्टरों को हुआ हत्या का शक

कमल कांत शाह की मौत के बाद इलाज कर रहे डॉक्टरों को हत्या का शक हुआ जिसके बाद उन्होंने खुद पुलिस को इस मामले की शिकायत की| डॉक्टरों ने बताया की मरीज के ब्लड में आर्सेनिक और थैलियम का स्तर बढ़ा हुआ था| जिसके चलते उन्हें शक हुआ और पुलिस को इस बात की जानकारी दी|जिसके बाद पुलिस ने मामला को दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं क्राइम ब्रांच यूनिट 9 को इस केस को हैंड ओवर कर दिया

प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची

क्राइम ब्रांच की जांच शुरू होने के बाद तमाम मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर कमल कांत की पत्नी कविता सहित अन्य घरवालों के बयान लिए, साथ ही कमलकांत के डाइट से जुड़ी जानकारी भी जुटाई| जांच में दोनों से पूछताछ के बाद पता चला कि पत्नी कविता ने प्रेमी हितेश संग मिलकर प्लानिंग की और अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची| दोनों से पूछताछ के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने कविता और उसके प्रेमी हितेश को गिरफ्तार कर लिया|

Exit mobile version