Site icon News1India

किन्नर को मिला प्यार में धोखा, 8 साल से लिव-इन में रह रहा प्रेमी 13 लाख की चपत लगाकर हुआ फरार

Burhanpur Crime News: बुरहानपुर। प्रेम संबंध के चलते दिन पर दिन नए खौफनाक मामले सामने आते रहते हैं. हाल ही में ऐसा ही मामला हैदराबाद से सामने आया है। जहाँ हैदराबाद की रहने वाली किन्नर शबनम खान के साथ धोखा हुआ है। हैदराबाद के बुरहानपुर में किन्‍नर ने बुरहानपुर के एसपी (SP) आफिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. चलिए तो आपको पूरा मामला बताते है।

किन्नर के साथ धोखा

शिकायत ये है कि उस किन्नर के साथ बुरहानपुर के रहने वाले युवक ने धोखा किया है। किन्‍नर ने इस शिकायत में बताया कि वो और युवक दोनों साथ बीते 8 साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। कुछ दिन पहले की बात है जब जुबेर ने उसकी गैर मौजूदगी में घर से 13 लाख रुपए कैश के साथ जेवर कर लिया और वो फरार हो गया। किन्नर शबनम खान ने पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा को दी शिकायत में कहा है कि बुरहानपुर के ग्राम महोद निवासी जुबेर ने रिलेशनशिप के नाम पर उनके साथ धोखा किया और 13 लाख की चपत लगाकर भाग आया।

10 लाख रुपए और 3 लाख रुपए के जेवरात चोरी

जिसके बाद शबनम ने अपने प्रेमी का पता ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया।और बाद में वो किन्‍नर शबनम बुधवार को बुरहानपुर के एसपी आफिस पहुंची थी। उस युवक पर 10 लाख रुपए नकद और 3 लाख रुपए के जेवरात चुराने का आरोप है। शिकायत के बाद एसपी राहुल कुमार ने थाना शाहपुर को मामले की जांच कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है। शाहपुर थाना प्रभारी गिरवर सिंह ने ये कहा है कि घटनास्थल हैदराबाद का है इसलिए इस मामले की जांच हैदराबाद पुलिस ही करेगी। यहां से 0 पर कायमी कर प्रकरण की डायरी हैदराबाद भेजी जाएगी।

Exit mobile version